रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान का केंद्रीय महाधिवेशन करने की तैयारी को लेकर झामुमो उलगुलान के संविधान के अनुसार झारखंड प्रदेश के सभी जिला समितियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। महाधिवेशन के मद्देनजर झारखंड प्रदेश के सभी जिलों में फिर से नयी समिति गठित करने के लिए जिलावार पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पर्यवेक्षकों को दो माह के अंदर जिला समिति की सूची केंद्रीय कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष किरण देवी को सभी जिलों में महिला मोर्चा की समिति गठित करने का निर्देश दिया गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version