Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»करमटोली चौक से ओरमांझी तक सड़क होगी चौड़ी
    Jharkhand Top News

    करमटोली चौक से ओरमांझी तक सड़क होगी चौड़ी

    adminBy adminOctober 26, 2022Updated:October 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। रांची के करमटोली चौक से ओरमांझी तक की सड़क का चौड़ीकरण-मजबूतीकरण किया जायेगा। पथ निर्माण विभाग ने करमटोली से बोड़ेया होते हुए ओरमांझी तक रोड को इस वित्तीय वर्ष 2022-23 की योजना में शामिल कर लिया है। इंजीनियरों को चौड़ीकरण-मजबूतीकरण के साथ डिटेल डीपीआर बनाने का आदेश दिया गया है। ओरमांझी जाने के लिए 22 किमी लंबा यह रोड अभी सर्वाधिक उपयोग किया जा रहा है। कई वाहन चालक बरियातू रोड से ओरमांझी होने के बजाए इस सड़क का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में करमटोली से आगे सड़क संकरी होने के कारण अक्सर जाम भी लगा रहता है। ऐसे में पथ निर्माण विभाग ने पूर्व में भी इसे बनाने का फैसला लिया था, लेकिन चौड़ीकरण का कार्य नहीं हो सका। अब फिर से इसके लिए डीपीआर तैयार करने का निर्णय लिया गया है। डीपीआर बनते ही तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करके प्रशासनिक स्वीकृति दी जायेगी। इंजीनियरों ने बताया कि यह प्रयास होगा कि इस महत्वपूर्ण सड़क को जल्द चौड़ा किया जाये। डीपीआर में जमीन अधिग्रहण का भी प्रस्ताव होगा। वहीं, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से कुटियातू रोड, 9.4 किमी लंबी, कल्वर्ट बदलने, माइनर व मेजर ब्रिज, आरओबी, आरयूबी, या एलिवेटेड कॉरिडोर के साथ प्लान तैयार करने को कहा गया है। पथ निर्माण विभाग ने दोनों महत्वपूर्ण सड़कों के डीपीआर के लिए 21 लाख से अधिक की राशि स्वीकृत की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारतीय राजनीति को बहुत कुछ दिया सोनिया गांधी ने
    Next Article नीति आयोग ने अधिकारियों संग की बैठक, केंद्र से सहयोग की मांग
    admin

      Related Posts

      सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश

      May 17, 2025

      राज्यपाल ने जेपीएससी के रिजल्ट प्रकाशन का दिया निर्देश

      May 17, 2025

      गृह, पेयजल और पंचायती राज विभाग को नहीं मिला एक भी पैसा : बाबूलाल

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version