स्टॉकहोम (एजेंसी)। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में नोबेल प्राइज वीक 2022 शुरू हो गया है। मेडिसिन कैटेगरी का पुरस्कार स्वीडन के सावन्ते पाबो को दिया गया है। उन्हें यह प्राइज जीनोम और मानव विकास से संबंधित रिसर्च के लिए दिया गया है। सावन्ते का जन्म स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में 1955 में हुआ। फिलहाल वो जर्मनी के मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट आॅफ इवॉल्यूशन एंथ्रोपोलॉजी से जुड़े हैं। इसके अलावा वो ओकिनावा इंस्टीट्यूट आॅफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी जापान का भी हिस्सा हैं। नोबेल प्राइज वीक 10 अक्टूबर तक चलेगा। 7 दिन में कुल 6 प्राइज अनाउंस होंगे। सबसे आखिर में 10 अक्टूबर को इकोनॉमिक्स कैटेगरी का प्राइज अनाउंस किया जाएगा। इस सप्ताह सिर्फ पुरस्कार जीतने वाले व्यक्ति या संस्थान के नामों का ऐलान होगा। दिसंबर में इन्हें प्राइज दिये जाएंगे। शांति पुरस्कार नॉर्वे में प्रदान किया जाता है जबकि बाकी सभी कैटेगरीज के प्राइज स्टॉकहोम में दिये जाते हैं।
Related Posts
Add A Comment