Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»टाटा समूह बनाएगा 40 परिवहन विमान, मोदी 30 को वडोदरा में रखेंगे प्लांट की आधारशिला
    Breaking News

    टाटा समूह बनाएगा 40 परिवहन विमान, मोदी 30 को वडोदरा में रखेंगे प्लांट की आधारशिला

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 27, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • – पिछले साल फाइनल हुआ था 56 सी-295 ट्रांसपोर्ट सैन्य परिवहन विमान खरीदने का सौदा
    • – यूरोपियन कंपनी एयरबस चार साल में 16 विमान ‘फ्लाइंग मोड’ में भारत को आपूर्ति करेगी

    नई दिल्ली । ‘मेक इन इंडिया’ के तहत टाटा समूह वडोदरा में वायु सेना के लिए फ्रांसीसी परिवहन विमान सी-295 का निर्माण करेगा। पहले 16 विमानों का उत्पादन स्पेन में होगा और यूरोपियन कंपनी एयरबस चार साल के भीतर ‘फ्लाइंग मोड’ में भारत को आपूर्ति करेगी। शेष 40 विमानों का निर्माण करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 अक्टूबर को गुजरात के वडोदरा में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की आधारशिला रखेंगे।

    रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक वायु सेना के लिए 40 फ्रांसीसी परिवहन विमान सी-295 का निर्माण टाटा समूह वडोदरा में करेगा। स्पेन की कंपनी एयरबस डिफेंस एंड स्पेस के साथ 56 सी-295 ट्रांसपोर्ट सैन्य परिवहन विमान खरीदने का सौदा पिछले साल 24 सितम्बर को फाइनल हुआ था। उस समय ही तय हुआ था कि अनुबंध पर हस्ताक्षर होने के 48 महीनों के भीतर स्पेन की कम्पनी भारत को 16 विमानों की ‘फ्लाइंग मोड’ में आपूर्ति करेगी। बाकी 40 विमानों का निर्माण टाटा कंसोर्टियम भारत में ही करेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 अक्टूबर को गुजरात के वडोदरा में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की आधारशिला रखेंगे।

    वायु सेना के वाइस चीफ एयर मार्शल संदीप सिंह ने बताया कि भारतीय वायु सेना अंततः इस सी-295 परिवहन विमान की सबसे बड़ी परिचालक बन जाएगी। परिवहन विमान का निर्माण उच्चतम स्वदेशी सामग्री से किया जायेगा। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि भारत में बने विमानों की आपूर्ति 2026 से 2031 के बीच की जाएगी जबकि स्पेन से 16 विमान बनकर 2023 से 2025 के बीच आएंगे। परिवहन विमान का 96 प्रतिशत निर्माण भारतीय संयंत्र में किया जाएगा। विमान के लिए इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) बनाएगी। रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार ने कहा कि गुजरात के वडोदरा में 40 विमान बनाने के अलावा यह प्लांट वायु सेना की आवश्यकताओं और निर्यात के लिए अतिरिक्त विमानों का निर्माण करेगा।

    दरअसल, यह अपनी तरह की पहली परियोजना है, जिसमें एक निजी कंपनी भारत में एक सैन्य विमान का निर्माण करेगी। यह परियोजना भारत में एयरोस्पेस पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देगी, जिसमें देश भर में फैले कई एमएसएमई विमान के कुछ हिस्सों के निर्माण में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम भारत सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान और घरेलू विमानन निर्माण परियोजना को बढ़ावा देगी, जिससे भारत की आयात पर निर्भरता कम होने के साथ ही निर्यात में अपेक्षित वृद्धि होगी। इससे भारतीय निजी क्षेत्र को विमानन प्रौद्योगिकी और अत्यधिक प्रतिस्पर्धी विमानन उद्योग में प्रवेश करने का मौका भी मिलेगा।

    वायु सेना के लिए बनाया जाने वाला यह समकालीन तकनीक के साथ 5-10 टन क्षमता का एक परिवहन विमान है, जो पुराने एवरो विमान की जगह लेगा। त्वरित प्रतिक्रिया और सैनिकों और कार्गो के पैरा ड्रॉपिंग के लिए विमान में एक रियर रैंप दरवाजा लगाया गया है। सभी 56 विमानों को स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट के साथ स्थापित किया जाएगा। परियोजना के तहत भारत में ही डिटेल पार्ट्स, सब-असेंबली और एयरो स्ट्रक्चर के प्रमुख कंपोनेंट असेंबलियों का निर्माण किया जाना है। इस परियोजना से भारत के एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र में 600 उच्च कुशल प्रत्यक्ष रोजगार और 3000 से अधिक अप्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध होने की संभावना जताई गई है।

    रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि परियोजना में हैंगर, भवन, एप्रन और टैक्सीवे के रूप में विशेष बुनियादी ढांचे का विकास शामिल होगा। स्पेन से 16 विमानों की सीधे आपूर्ति होने से पहले भारत में विमानों का निर्माण शुरू करने के लिए ‘डी’ लेवल की सर्विसिंग सुविधा स्थापित किये जाने की योजना है। उम्मीद है कि यह सुविधा सी-295 विमान के विभिन्न रूपों के लिए एक क्षेत्रीय एमआरओ हब के रूप में कार्य करेगी। इसके अलावा ओईएम भारतीय ऑफसेट पार्टनर्स से योग्य उत्पादों और सेवाओं की सीधी खरीद के माध्यम से अपने ऑफसेट दायित्वों का निर्वहन भी करेगा, जिससे अर्थव्यवस्था को और बढ़ावा मिलेगा। यह कार्यक्रम स्वदेशी क्षमताओं को मजबूत करने और ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की एक अनूठी पहल है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगिरिडीह : सड़क हादसे में महिला सहित तीन की मौत
    Next Article मल्लिकार्जुन खड़गे की स्टीयरिंग कमेटी में अविनाश पांडेय और डॉ. अजय कुमार को मिली जगह
    azad sipahi

      Related Posts

      महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए महायुति ने की 17 उम्मीदवारों की घोषणा

      June 3, 2026

      एलयूसीसी चिटफंड घोटालाः सीबीआई ने दो मुख्य आरोपितों को मुंबई से गिरफ्तार किया

      June 2, 2026

      भारत ने इबोला से निपटने के लिए अफ्रीका सीडीसी को भेजी 43 टन चिकित्सा सहायता

      June 2, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए महायुति ने की 17 उम्मीदवारों की घोषणा
      • सिंगापुर से लौटने के बाद पूजा सिंघल और अभिषेक झा ने कोर्ट में जमा किया पासपोर्ट
      • पलामू में माइंस के गहरे गड्ढे में युवक लापता, डूबने की आशंका से मचा हड़कंप
      • झारखंड में बढ़ी गर्मी की तपिश, कई जिलों के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी
      • रिम्स भूमि फजीर्वाड़ा मामले में प्रमोद महतो की अग्रिम जमानत पर 10 जून को अगली सुनवाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version