Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अर्थी सजते ही चलने लगी मुर्दे की सांस, श्मशान की बजाय अस्पताल पहुंचे परिजन
    Breaking News

    अर्थी सजते ही चलने लगी मुर्दे की सांस, श्मशान की बजाय अस्पताल पहुंचे परिजन

    adminBy adminOctober 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले में एक अजीबोगरीब घटना सामने आयी। व्यक्ति की मौत हो गयी थी। मौत होने पर कब्र भी खोद दी गयी थी। अर्थी भी सजायी जा रही थी, रीति रिवाज से शव को नहलाया जा रहा था कि आचनक शव की सांसें चलने की बात सामने आ गयी। फिर क्या था, मुर्दा के जिंदा होने की बात कही जाने लगी, तो परिजनों में कौतूहल मच गया। एक आस अपने के फिर से जिंदा होने की आ गयी। इसके बाद लोकल डॉक्टरों को बुलवाया गया। लोकल डॉक्टर ने शव की जांच की तो जिंदा होने की पुष्टि कर दी।
    मुर्दा जिंदा हुआ, तो जल्द ही अस्पताल ले जाने की सलाह परिजनों को दी गयी। परिजन आनन-फानन में एसएनएमएमसीएच अस्पताल लेकर पहुंच गये, लेकिन एसएनएमएमसीएच अस्पताल में डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मुर्दा के जिंदा और फिर जिंदा होकर दोबारा मुर्दा होने की यह घटना धनबाद कोयलांचल में चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल सुदामडीह थाना क्षेत्र के नीचे मोहलबनी के रहने वाले सुखलाल मुंडा की मौत हो गयी थी। मौत के बाद उसके अंतिम दर्शन के लिए लोग भी पहुंच गये थे। अर्थी पर रखने से पहले से उसे नहाने की क्रिया चल रही थी।
    उधर, मोहलबनी शमशान घाट में उसके शव को दफन करने के लिए कब्र भी खोदी जा चुकी थी, लेकिन अचानक से शव में जीवित व्यक्ति की तरह हरकत हुई। मुर्दा जिंदा हुआ तो स्वास्थ्य केंद्र में भी ऊहापोह की स्थिति बन गयी। किसी ने कहा कि रेफर कर देते हैं तो किसी ने कहा मौत हो चुकी है। डॉक्टरों के द्वारा किसी निजी अस्पताल में ले जाने की बात कही गयी, जिसके बाद परिजनों के द्वारा उसे एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे फिर से मृत घोषित कर दिया।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअपनी बेटी को आग के हवाले करनेवाला पिता गिरफ्तार, इलाज के लिए पुलिस ने की आर्थिक सहायता
    Next Article भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version