Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»मिलजुल कर भारत वर्ष को मजबूत बनाना है : बाबूलाल मरांडी
    Jharkhand Top News

    मिलजुल कर भारत वर्ष को मजबूत बनाना है : बाबूलाल मरांडी

    -शिक्षा संवाद विषय पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की परिचर्चा
    adminBy adminOctober 27, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड प्रदेश मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से झारखंड विधानसभा सभागार में शिक्षा तथा संवाद विषय पर गुरुवार को परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि शिक्षा किसी से भी मिले उसे लेनी चाहिए। प्रेम का संबंध ही प्रगति का मार्ग है। धरती में हम एक-दूसरे के पूरक हैं। मरांडी ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि मंच ने इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिससे संवाद का रास्ता प्रारंभ हो रहा है। इस प्रयास को और आगे बढ़ाना चाहिए। यह तभी संभव होगा, जब समाज शिक्षित हो। शिक्षा से बौद्धिक विकास होता है, जिसके पश्चात परिवार एवं समाज का विकास संभव हो पाता है।

    उन्होंने कहा कि भारत देश की परंपरा रही है कि सभी सुखी रहें और विश्व का कल्याण हो। इसकी परिकल्पना भारतीय ऋषियों ने की थी। अत: भारत वर्ष में किसी व्यक्ति या समाज का नुकसान नहीं हो सकता। हमें मिलजुल कर भारत को मजबूत बनाना है और विश्व के समक्ष एक मिसाल प्रस्तुत करना है।

    हम समाज को शिक्षित करने का प्रयास करें: डॉ शाहिद अख्तर
    कार्यक्रम में मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉ शाहिद अख्तर ने कहा कि संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत से मेरी मुलाकात बीते दिनों एक कार्यक्रम में हुई। उन्होंने विभिन्न विषयों पर बात करते हुए कहा कि मुसलमानों के बिना हिंदुत्व की परिकल्पना नहीं की जा सकती। सरसंघचालक ने यह भी कहा कि जो लोग यह कहते हैं कि मुसलमान दूसरे देश चले जायें, वे हिंदू नहीं हो सकते। इन सब तथ्यों को सामने रखते हुए यह आवश्यक है कि मुस्लिम समाज शिक्षित हो। शिक्षा के द्वारा ही संवाद का रास्ता खुल सकता है और विवादों का समाधान समाज के द्वारा ही किया जा सकते हैं। अत: आवश्यक है कि हम समाज को शिक्षित करने का प्रयास करें। अपने बच्चों को शिक्षा से जोड़ें, भारत एक लोकतांत्रिक देश है, यहां उन्नति के लिए सबको समान अवसर प्राप्त है।

    विश्व कल्याण की बात करता है संघ

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व क्षेत्र संघचालक सिद्धनाथ सिंह ने कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान कहा कि मुस्लिम और हिंदू समाज को आपस में मिल-बैठ कर विचार-विमर्श करना चाहिए कि हमारे मध्य कुछ समता है या केवल विषमता है। उन्होंने कहा कि संघ ने ऐसे स्वयंसेवक तैयार किये हैं, जो ना केवल राष्ट्रीय, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण पदों पर हैं। संघ व्यक्ति के साथ समाज निर्माण का कार्य करता है तथा संघ यह कार्य जाति मजहब से ऊपर उठ कर करता है, जिससे राष्ट्र निर्माण संभव हो सके।
    कार्यक्रम में विषय प्रवेश मंच के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक प्रोफेसर अशफाक ने किया। उन्होंने भारत में अल्पसंख्यक समुदाय से संवाद स्थापित करने की दिशा में बल देते हुए कहा कि यदि किसी प्रकार की भ्रांति एवं विवाद है, तो आपस में बातचीत करके इसको हल किया जा सकता है। इसमें शिक्षा अहम भूमिका अदा कर सकती है। परिचर्चा में प्रदेश संयोजक अधिवक्ता तनवीर अब्बास, हाजी एजाज खान, प्रोफेसर अशफाक, नाजिश हसन, फरहाना खातून, वारिस खान, टीपू खान, आसिफ इकबाल, एखलाख, बब्बन, शमशेर, नौशाद, शाहनवाज,ताबिश, इसराफिल के अलावा लोहरदगा रामगढ़ जामताड़ा तथा रांची जिला के मंच के कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रारंभ हाफिज मोबीन ने तिलावते कुरान से किया, संचालन वारिस खान और समापन पर राष्ट्रगान कयामुद्दीन खान ने गया, धन्यवाद ज्ञापन डॉ नाजिश हसन ने किया।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइडी को संदेह: कई हाई-प्रोफाइल लोगों ने पंकज मिश्रा से रिम्स में की मुलाकात
    Next Article बिहार क्लब में भगवान चित्रगुप्त की आराधना एवं पूजा संपन्न
    admin

      Related Posts

      सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश

      May 17, 2025

      राज्यपाल ने जेपीएससी के रिजल्ट प्रकाशन का दिया निर्देश

      May 17, 2025

      गृह, पेयजल और पंचायती राज विभाग को नहीं मिला एक भी पैसा : बाबूलाल

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version