Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»इस सरकार में सबसे ज्यादा आदिवासियों और दलितों पर हो रहा अत्याचार : बाबूलाल मरांडी
    Jharkhand Top News

    इस सरकार में सबसे ज्यादा आदिवासियों और दलितों पर हो रहा अत्याचार : बाबूलाल मरांडी

    adminBy adminOctober 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। हजारीबाग के केरेडारी थानाक्षेत्र के पचड़ा गांव में सीटन भुइयां नाम के दलित व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गयी है। इसपर अब बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने गंभीर सवाल खड़े किये हैं। बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरते हुए ट्वीट किया कि झारखंड में अपराधियों का मनोबल देखिए, हजारीबाग के केरेडारी थाना के पचड़ा गांव में एक दलित युवक सीटन भुइयां को घर से अगवा कर हत्या कर दी और शव को बिजली के पोल से लटका दिया। कुछ दिन पूर्व सीटन के परिवार ने अपनी जान का खतरा बताते हुए थाने में शिकायत की थी, लेकिन मुंशी ने भगा दिया था।

    सरकार और कानून व्यवस्था पर खड़े किये गंभीर सवाल
    उन्होंने एक अन्य ट्वीट कर झारखंड सरकार और राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए लिखा कि खुद को आदिवासी और दलित का हितैषी बताने वाली इस सरकार के कार्यकाल में कितने कितने आदिवासियों और दलितों पर अत्याचार हुए हैं ये आज किसी से छिपा नहीं है। झारखंड पुलिस की असंवेदनशीलता और टालमटोल की नीति अपराध की आशंकाओं के बावजूद उसे रोक पाने में असफल रहती है। बता दें कि परिजनों को दलित युवक का शव बिजली के खंभे से लटका मिला था। इस मामले पर मृतक के परिजनों ने पचरा गांव में कुछ दबंग व्यक्तियों पर हत्या का आरोप लगाया है और थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है इसमें 302 की धारा लगायी गयी है। बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरते हुए ट्वीट किया है और साथ ही सरकार से राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल किये हैं।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीएम ने ‘आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम किया शुरू
    Next Article राज्य में न तो बच्चियां सुरक्षित हैं और न ही महिलाएं, अपराध रोकने में पूरी तरह विफल है सरकार: आशा लकड़ा
    admin

      Related Posts

      सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश

      May 17, 2025

      नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी की उपस्थिति पर संशय

      May 17, 2025

      राज्यपाल ने जेपीएससी के रिजल्ट प्रकाशन का दिया निर्देश

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version