Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि खड़गे के पक्ष में
    Breaking News

    छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि खड़गे के पक्ष में

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए सोमवार को सुबह दस बजे से कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मतदान जारी है । पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने पहला वोट डाला है।यहां शाम के 4 बजे तक मतदान होना है।खड़गे के पोलिंग एजेंट, प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण सिंघानिया, प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी, अरुण सिसोदिया और सुमित्रा घृतलहरे को है।जबकि शशि थरुर का कोई भी एजेंट बनने को तैयार नहीं हुआ है ।उनके लिए दिल्ली से एक नेता को पोलिंग एजेंट बनाकर भेजा गया है।अध्यक्ष पद के दोनों प्रत्याशियों में से कोई भी वोट मांगने रायपुर नहीं पहुंचा है।फोन पर ही नेताओं से बातचीत हुई है।

    कांग्रेस सूत्रों के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 307 प्रतिनिधि खड़गे के पक्ष में ही मतदान करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए नियुक्त निर्वाचन अधिकारी हुसैन दलवई रविवार को रायपुर पहुंचे। दलवई ने बताया कि सुबह दस से शाम चार बजे तक मतदान होगा। शाम चार बजे तक जो भी सदस्य कक्ष में प्रवेश कर चुके होंगे, उनको मत देने का अधिकार होगा।अध्यक्ष पद के दोनों प्रत्याशियों में से कोई भी वोट मांगने रायपुर नहीं पहुंचा है। हालांकि फोन पर ही नेताओं से बातचीत हुई है।

    पीसीसी प्रतिनिधियों में से करीब 60 प्रतिशत कांग्रेस अध्यक्ष के लिए पहली बार मतदान कर रहे हैं। राजीव भवन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, सहित पीसीसी प्रतिनिधि मतदान करेंगे। मंत्री टीएस सिंहदेव, अनिला भेड़िया, उमेश पटेल, विधायक कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय पीसीसी प्रतिनिधि नहीं है, ऐसे में वह राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रत्याशी को वोट नहीं दे पाएंगे।

    मतपत्र में पहले नंबर पर मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम है। दूसरे स्थान पर शशि थरूर का नाम है। मत देने से पहले पीसीसी प्रतिनिधि को अपने बारे में पूरी जानकारी देनी है। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नाम, मतदाता का नाम, पीसीसी सदस्यता नंबर और कहां वोट डाले हैं, इसका जिक्र करना है। अंत में मतदाता को हस्ताक्षर करना है। मतदान से पहले मतदान अधिकारी मतपत्र पर हस्ताक्षर करेंगे। मतदान खत्म होने के बाद एजेंट की मौजूदगी में मतपेटी को सील किया जाएगा, जिसे चुनाव अधिकारी लेकर दिल्ली जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल पार
    Next Article कनेक्टिविटी के माध्यम से प्रगति, सुपर स्ट्रक्चर है सिमरिया पुल : गडकरी
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025

      लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक

      June 11, 2025

      राज्यपाल से अंगीभूत कॉलेजों में इंटर में छात्र-छात्राओं के नामांकन पर पुनर्विचार का आग्रह

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version