Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»ओबीसी आरक्षण के बिना नगर निकाय चुनाव होगा तो करेंगे विरोध : लालचंद महतो
    Jharkhand Top News

    ओबीसी आरक्षण के बिना नगर निकाय चुनाव होगा तो करेंगे विरोध : लालचंद महतो

    adminBy adminOctober 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण की मांग की जा रही है। आरक्षण नहीं देने पर विरोध करने की बात कही जा रही है। यह बात पूर्व मंत्री और पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक लालचंद महतो ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर कही है। लालचंद महतो ने कहा कि बिहार में जहां हाइकोर्ट के निर्णय के खिलाफ बिहार सरकार सुप्रीम कोर्ट जा रही है और नगर निकाय चुनाव को स्थगित कर दिया है, वहीं झारखंड सरकार ने ओबीसी आरक्षण के बिना ही नगर निकाय चुनाव कराने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। झारखंड की सरकार पूरी तरह से ओबीसी विरोधी है, जिसको बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

    27% ओबीसी आरक्षण देने की घोषणा एक राजनीतिक स्टंट
    लालचंद महतो ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा 1932 आधारित स्थानीय नीति और 27% ओबीसी आरक्षण देने की घोषणा एक राजनीतिक स्टंट है। क्योंकि इसे नवीं अनुसूची में डालना है, यह सर्वविदित है। केंद्र सरकार इस काम को नहीं करेगी, इसलिए झारखंड सरकार का यह निर्णय जनता को दिग्भ्रमित करने जैसा है। लालचंद महतो ने कहा कि जब तक झारखंड में ओबीसी आरक्षण तय नहीं हो जाता है, तब तक नगर निकाय चुनाव स्थगित किया जाना चाहिए। झारखंड के पिछड़ों के साथ यह अन्याय है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। आने वाले दिनों में अगर सरकार निर्णय वापस नहीं लेती है, तो इसका पुरजोर विरोध किया जायेगा।

    जातिगत जनगणना करानी चाहिए
    पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ दिलीप सोनी ने कहा कि बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी जातिगत जनगणना करानी चाहिए। आज जानवरों की संख्या मिल जाती है तो फिर जातिगत आबादी की जानकारी क्यों नहीं मिल सकती। दिलीप सोनी ने कहा कि झारखंड में पिछड़ों की आबादी अन्य जातियों से अधिक है, इसलिए जातिगत जनगणना करा कर ओबीसी आरक्षण या अन्य प्रकार का लाभ दिया जाना चाहिए। इस मौके पर मोर्चा के प्रवक्ता अब्दुल खालिक सहित कई लोग मौजूद थे।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने प्रतुल शाहदेव
    Next Article डोरंडा काली पूजा पंडाल में थाइलैंड के द व्हाइट टेंपल का दिखेगा नजारा
    admin

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version