Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»संयुक्त राष्ट्र महासचिव की टिप्पणी से नाराज सीएएम ने भी मांगा इस्तीफा
    Breaking News

    संयुक्त राष्ट्र महासचिव की टिप्पणी से नाराज सीएएम ने भी मांगा इस्तीफा

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    तेल अवीव/न्यूयॉर्क। इजराइल के विदेश मंत्री एली कोहेन के बाद अब गैरलाभकारी संगठन कॉम्बैट एंटीसेमिटिज्म मूवमेंट (सीएएम) ने भी संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की टिप्पणी पर गहरी नाराजगी जताई है। गुटेरेस ने सात अक्टूबर के हमास नरसंहार के लिए इजराइल को दोषी ठहराया था। हमास के इस आक्रामण में 1,400 इजराइलियों की मौत हो गई थी। हमास ने इस दौरान 200 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया। सीएएम ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से इस्तीफे की मांग की है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

    कॉम्बैट एंटीसेमिटिज्म मूवमेंट के सीईओ साचा रॉयटमैन ड्रेटवा ने कहा है कि यह जानकर आश्चर्य होता है कि गुटेरेस वास्तविकता से कितने दूर हैं। पिछले कुछ हफ्तों में हमारी पीढ़ी को यह प्रतिबिंबित करने और बेहतर ढंग से समझने का मौका मिला है कि कैसे वैश्विक निर्णय निर्माताओं और राय बनाने वालों की चुप्पी और मिलीभगत के कारण नरसंहार होने दिया गया। यह नरसंहार नाजी जैसा था। उन्होंने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव के रूप में गुटेरेस को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

    उल्लेखनीय है कि इससे पहले संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा था कि हमास ने इजराइल पर हमला अकारण नहीं किया। उनकी इस टिप्पणी पर इजराइल के विदेश मंत्री कोहेन ने कड़ी आपत्ति जताई। वह सुरक्षा परिषद की मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेने आए थे। उन्हें मंगलवार दोपहर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में गुटेरेस से भी मुलाकात करनी थी। कोहेन ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव के साथ अपनी भेंट को रद्द करते हुए उनपर आतंकवाद को बर्दाश्त करने और उचित ठहराने का आरोप लगाया। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र में इजराइल के राजदूत गिलाद एर्दान ने कहा, ‘महासचिव महोदय, आप सारी नैतिकता और निष्पक्षता खो चुके हैं। जब आप ये भयानक शब्द कहते हैं कि ये जघन्य हमले अकारण नहीं हुए हैं तो आप आतंकवाद को सहन कर रहे हैं और आतंकवाद को सहन करके आप आतंकवाद को उचित ठहरा रहे हैं। मुझे लगता है कि आपको महासचिव पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसांसद ने की मृतक के परिजनों को 50-50 हजार रुपए सहायता राशि देने  की घोषणा
    Next Article विधानपरिषद सभापति ने पूर्व एमएलसी विभूति के निधन पर जताया शोक
    azad sipahi

      Related Posts

      हार्वर्ड विवि में अब नहीं पढ़ सकेंगे विदेशी छात्र, ट्रंप प्रशासन ने प्रवेश देने का अधिकार छीना

      May 23, 2025

      यमन से इजराइल पर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल, तेल अवीव में बजे सायरन

      May 23, 2025

      नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर पौडेल की नियुक्ति को सुप्रीम में दी चुनौती

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version