Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भाजपा से जनता का जुड़ाव लगातार बढ़ रहा है : बाबूलाल मरांडी
    Breaking News

    भाजपा से जनता का जुड़ाव लगातार बढ़ रहा है : बाबूलाल मरांडी

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -पूर्व आयुक्त विजय कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

    रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान कोल्हान प्रमंडल के पूर्व आयुक्त सेवा निवृत आईएएस अधिकारी विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष मरांडी ने सभी को पार्टी का पटका एवं माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

    मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज भाजपा से जनता का जुड़ाव लगातार बढ़ रहा है। जनता सबका साथ, सबका विकास पर विश्वास करने लगी है, इसलिए देश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ता देखने के लिए आम जनता ने अपनी ताकत झोंक दी है। उन्होंने सदस्यता ग्रहण करने वालों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे अनुभवी लोगों की योग्यता और कार्यक्षमता का पार्टी को लाभ मिलेगा। इनके सेवा के क्षेत्र बदले हैं, लेकिन जिम्मेदारी बढ़ी है।

    उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा, आदिवासी, दलित सभी का बिना भेदभाव के विकास हो रहा है। आज स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, हवाई रेल कनेक्टिविटी, सड़क हाईवे के क्षेत्र में गुणात्मक विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि 2024 में तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री एवं झारखंड में भाजपा नेतृत्व की मजबूत सरकार बनाने का संकल्प लें।

    प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 60 वर्षों तक केवल गरीबी हटाव का नारा दिया, लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गांव-गरीब की योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। देश में गरीबी रेखा से लोग ऊपर आ रहे हैं।

    प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी का अधिवक्ता होता है जो समाज में पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों की समाज में वकालत करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है तो उसके पीछे पार्टी की नीतियां, चिंतन और कार्य पद्धति है।

    सदस्यता ग्रहण करते हुए पूर्व आयुक्त विजय कुमार सिंह ने प्रदेश भाजपा नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि अवकाश प्राप्ति के बाद अनुभव एवं क्षमता को भाजपा के साथ जुड़कर देश सेवा में लगाने की इच्छा हुई। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों ने मुझे जुड़ने के लिए प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी कार्य देगी उसे हर संभव पूरा करने की कोशिश करूंगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधनबाद में अवैध खनन के दौरान धंसी चाल, दो की मौत, 10-12 लोगों के दबने की आशंका
    Next Article झारखंड हाई कोर्ट से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को राहत बरकरार
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version