Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»धनबाद में अवैध खनन के दौरान धंसी चाल, दो की मौत, 10-12 लोगों के दबने की आशंका
    Breaking News

    धनबाद में अवैध खनन के दौरान धंसी चाल, दो की मौत, 10-12 लोगों के दबने की आशंका

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद। झारखंड के धनबाद में अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से बड़ा हादसा हो गया। घटना ईसीएल मुगमा क्षेत्र के कापासारा आउटसोर्सिंग की है, जहां अवैध कोयला उत्खनन के दौरान चाल धंसने से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि दस से बारह लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

    बताया जाता है कि हादसा निरसा के ईसीएल मुगमा क्षेत्र अंतर्गत कापासारा आउटसोर्सिंग के बंद खदान में हुआ है। यहां पर सोमवार तड़के कुछ मजदूर अवैध खनन कर रहे थे। इसी दौरान खदान के पास स्थित गर्म खाद नाम के तालाब का सारा पानी आउटसोर्सिंग में समा गया। जिस कारण यह घटना घटी।

    घटना में जिन दो लोगों को मौत हुई है, उनकी पहचान एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत के सियारकनाली निवासी यमुना राजवंशी (37) और केशरकूलर निवासी तापस दास (24) के रूप में हुई है। घटना के बाद आउटसोर्सिंग परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है। गोपनीय रूप से प्रबंधन सूत्र के लोग आना-जाना कर रहे हैं। घटनास्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित कोलियरी कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मी तत्काल इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। हालांकि, घटनास्थल के समीप ईसीएल प्रबंधन की ओर से जेसीबी मशीन लगाकर भराई का काम शुरू करवा दिया गया है। पुलिस प्रशासन से जुड़े कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं।

    घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की देर रात एक दर्जन से अधिक लोग अवैध खनन करने के लिए कापासारा ओसीपी के मुहाने में प्रवेश कर गए। हाल के करीब चार माह से कोलियरी का उत्पादन तकनीकी एवं न्यायिक कारणों से बाधित है। इधर ओसीपी प्रबंधन द्वारा जहां बेंच कटिंग कर उत्पादन किया गया था, जिसे 200-300 से अधिक कोयला तस्करों द्वारा खोलकर रख दिया गया है। इसी अवैध खदान में कोयला उत्पादन के दौरान यह घटना घटी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशेरेबीबी में 224 मीटर सेतु का निर्माण कार्य पूरा: नितिन गडकरी
    Next Article भाजपा से जनता का जुड़ाव लगातार बढ़ रहा है : बाबूलाल मरांडी
    azad sipahi

      Related Posts

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025

      शुभम और शशांक का शव नदी से बरामद

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version