Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल जाने वाले बयान पर किया पलटवार
    Jharkhand Top News

    भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल जाने वाले बयान पर किया पलटवार

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHOctober 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आखिर एक समन से मुख्यमंत्री कैसे समझ रहे कि वह जेल जा रहे हैं?- प्रतुल शाहदेव
    शायद अंतरात्मा की आवाज सुन कर मुख्यमंत्री यह बात कह रहे हैं
    झारखंड के 23 वर्षों में 12 वर्ष तक झारखंड मुक्ति मोर्चा,कांग्रेस ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से राज किया
    रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आज भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से यह जानना चाहा कि वह किस आधार पर कह रहे हैं कि उन्हें जेल भेजने की साजिश की जा रही है? प्रतुल ने कहा सिर्फ उन्हें समन किया गया है।लेकिन मुख्यमंत्री शायद अपनी अंतरात्मा की आवाज से यह बात कह रहे हैं क्योंकि अंतरात्मा को सारी सच्चाई पता होती है।प्रतुल ने कहा कि झारखंड पुलिस भी 41 ए के तहत हजारों नोटिस निर्गत किया करती है।तो एक केंद्रीय एजेंसी के नोटिस से मुख्यमंत्री इतना परेशान क्यों होकर बेचैन दिख रहे हैं? जाहिर है मुख्यमंत्री जी को पता है की ‘ जजमेंट डे’ निकट आ रहा है और सारे घपले घोटाले का हिसाब देना होगा। मुख्यमंत्री जी को यह भी पता है कि इसका अंतिम अंजाम क्या होगा इसलिए वह बार-बार जेल जाने की बात कह रहे हैं।
    प्रतुल ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद को आदिवासी बता कर विक्टिम कार्ड खेलने की कोशिश कर रहे हैं।लेकिन वह भूल रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उनसे 28 मार्च, 2010 को एसआईटी ने 10 घंटे तक पूछताछ की थी ।उस समय तो उन्होंने अपने पिछड़ी जाति के होने का हवाला देकर यूपीए सरकार पर कोई आरोप नहीं लगाया था। बाद में इस केस में एसआईटी ने मोदी जी को यूपीए शासन काल में ही क्लीन चिट दे दी जिसे बाद में सर्वोच्च न्यायालय ने भी सही माना। सीबीआई ने भी गृह मंत्री अमित शाह जी से 7 अगस्त, 2010 को 9 घंटे तक लंबी पूछताछ की थी।बाद में 1 अगस्त, 2016 को अमित शाह जी को सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिल गई। उस समय उन्होंने भी कोई विक्टिम कार्ड नहीं खेला।लेकिन मुख्यमंत्री बार-बार विक्टिम कार्ड खेलकर ध्यान बाटने की कोशिश कर रहे हैं।
    प्रतुल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी अपना स्क्रिप्ट राइटर को बदले क्योंकि वह बार-बार भाजपा पर 20 साल राज करने का आरोप लगा रहे हैं। जबकि इस प्रदेश के 23 वर्षों में 12 साल तक झामुमो, कांग्रेस ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से राज किया। 2005 में 9 दिनों के लिए शिबू सोरेन मुख्यमंत्री बने।निर्दलीय मधु कोड़ा एक साल 346 दिन मुख्यमंत्री रहे जिन्हें झामुमो, कांग्रेस चल रही थी। 2008 से 2010 के बीच में शिबू सोरेन दो बार 145 दिन और 153 दिन के लिए मुख्यमंत्री रहे। खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 2012 से 2014 में 1 साल 168 दिन तक मुख्यमंत्री बने रहे। और वर्तमान में 29 दिसंबर 2019 से लगभग 3 वर्ष 10 महीने तक वह मुख्यमंत्री बने हुए हैं। हेमंत सोरेन 2 साल 129 दिन उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। 2004 से 2014 के बीच में यूपीए के शासनकाल में 623 दिनों तक राष्ट्रपति शासन भी था और यह वह दौर था जब राज भवन कांग्रेस आॅफिस का एक्सटेंशन आॅफिस हुआ करता था। कांग्रेस के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भी उस दौर में राज्यपाल के सलाहकार हुआ करते थे।
    केंद्र सरकार के असहयोग पर पलटवार करते हुए प्रतुल ने कहा कि मोदी सरकार ने रघुवर सरकार के समय से भी ज्यादा मदद हेमंत सरकार को दिया है। इनके वित्तमंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने विधानसभा में भी केंद्र सरकार के सहयोग की प्रशंसा की थी।
    प्रेसवार्ता में मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअस्पतालों के रखरखाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 6.46 करोड़ रुपये किया आवंटित
    Next Article ईडी ने महाराष्ट्र में 315 करोड़ रुपये की 70 संपत्तियां जब्त कीं
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      निर्वाचन आयोग के ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होगा झारखंड का 402 सदस्यीय दल

      May 15, 2025

      ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नागरिक मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 15, 2025

      फ्रिज लोडेड कंटेनर में लगी आग, लाखों का नुकसान

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का ‘प्रेसिडेंशियल रेफरेंस’ पर कड़ा विरोध
      • निर्वाचन आयोग के ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होगा झारखंड का 402 सदस्यीय दल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version