रांची। राज्य स्कीम के तहत स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण में स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अनुमंडलीय अस्पताल, जिला अस्पताल एवं आवासीय परिसरों के नियमित रखरखाव, संचालन, प्रबंधन एवं मरम्मत की योजना के लिए 6 करोड़ 46 लाख 71 हजार रुपये का आवंटन किया गया है. बता दें कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए राशि का आवंटन किया गया है। रांची जिले को सबसे ज्यादा 5671000 का आवंटन किया गया है। राशि के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी संबंधित जिले के सिविल सर्जन होंगे, जबकि राशि के नियंत्री पदाधिकारी अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह होंगे।
इन जिलों को इतने रुपये आवंटित
रांची: 567100, पूर्वी सिंहभूम: 3548000, गुमला: 3481000, सरायकेला: 2933000, सिमडेगा: 2268500, लोहरदगा: 1446500, चतरा: 1978500, धनबाद: 2662500, गोड्डा: 2698500, पलामू: 3295000, पश्चिमी सिंहभूम: 4886000, दुमका: 4449000, जामताड़ा: 2073000, लातेहार: 1755500, पाकुड़: 1936500, साहिबगंज: 2438500 खूंटी: 1663000, बोकारो: 2402000, देवघर: 2634500, गढ़वा: 2448500, कोडरमा: 1186500, हजारीबाग: 2732500, रामगढ़: 1082000, गिरिडीह: 3001000 रुपये।