रांची। कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का पार्थिव शरीर छह दिनों के बाद मांडर के लिवंस अस्पताल से रांची संत मरिया महागिरजा चर्च लाया गया। उनके सम्मान में संत जॉन्स स्कूल, उर्सूलाइन, संत अलोइस और संत जेवियर कॉलेज के छात्र मौजूद रहे। इस दौरान कार्डिनल के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पी टोप्पो की आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की जायेगी। वहीं 11 अक्टूबर को रांची के लोयला मैदान में कार्डिलन का धर्म विधि संस्कार किया जायेगा और राज्यभर के लगभग 10 बिशप और 400 से अधिक पल्ली पुरोहित और फादर की अगुवाई में संत मरिया महागिरजा घर में उन्हें दफनाया जायेगा। बता दें कि 11 अक्टूबर बुधवार सुबह 7 बजे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और 2 बजे सीएम हेमंत सोरेन कार्डिनल टोप्पो को श्रद्धांजलि देने आयेंगे।
अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा पार्थिव शरीर
मालूम हो कि कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का निधन 4 अक्टूबर को मांडर स्थित लिवंस अस्पताल में हुआ था। उन्होंने 84 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी। छह दिनों तक उनके पार्थिव शरीर को मार्चरी में रखा गया था। मंगलवार को कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के पार्थिव शरीर को विधि संस्कार के साथ लिवंस हॉस्पिटल से रांची लाया गया। इस दौरान हजारों धर्म बहनों ने दो किमी लंबी मानव श्रृंखला बना कर कार्डिनल टोप्पो के पार्थिव शरीर पर पुष्प वर्षा कर अंतिम विदाई दी। लिवंस हॉस्पिटल से लेकर मांडर बाजार तक कार्डिनल टोप्पो के अंतिम दर्शन के लिए सड़क की एक साइड में दो कतारें लगी थीं।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

