Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»रक्षा मंत्री ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में हो रहे हालिया संघर्षों पर चिंता जताई
    देश

    रक्षा मंत्री ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में हो रहे हालिया संघर्षों पर चिंता जताई

    adminBy adminOctober 18, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – सेना कमांडरों के सम्मेलन में शीर्ष नेतृत्व ने चुनौतियों के पहलुओं पर व्यापक विचार-विमर्श किय

    – भविष्य के युद्धों में तीनों सेनाओं के बीच बेहतर एकीकरण की जरूरत पर सेना प्रमुखों ने जोर दिया

    नई दिल्ली, । मानेकशा सेंटर में चल रहे सेना कमांडरों के सम्मेलन में तीसरे दिन बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मौजूदा सुरक्षा परिदृश्यों, सीमाओं पर स्थिति और वर्तमान सुरक्षा तंत्र के सामने आने वाली चुनौतियों के कई पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। भारतीय सेना के शीर्ष नेतृत्व ने मौजूदा सुरक्षा परिदृश्यों, सीमाओं और भीतरी इलाकों की स्थिति और चुनौतियों के सभी पहलुओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया। सेना और वायु सेना प्रमुखों ने हथियारों के स्वदेशीकरण और भविष्य के युद्धों में तीनों सेनाओं के बीच बेहतर एकीकरण की जरूरत पर जोर दिया।

    नई दिल्ली में 16 अक्टूबर को सेना कमांडरों का सम्मेलन हाइब्रिड प्रारूप में शुरू हुआ। दूसरे दिन सेना के कमांडरों ने मौजूदा सुरक्षा परिदृश्यों, सीमाओं पर स्थिति और वर्तमान सुरक्षा तंत्र के सामने आने वाली चुनौतियों के कई पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। इस दौरान भारतीय सेना के शीर्ष नेतृत्व ने मौजूदा सुरक्षा परिदृश्यों, सीमाओं और भीतरी इलाकों की स्थिति और चुनौतियों के सभी पहलुओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया। वर्तमान सुरक्षा तंत्र के अलावा सम्मेलन में संगठनात्मक पुनर्गठन, रसद, प्रशासन और मानव संसाधन प्रबंधन से संबंधित मुद्दों पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।

    सम्मेलन के तीसरे दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना के वरिष्ठ नेतृत्व को संबोधित किया। उन्होंने देश के सबसे भरोसेमंद संगठनों में से एक भारतीय सेना के प्रति पूरे देश का विश्वास दोहराया। उन्होंने हर जरूरत के समय नागरिक प्रशासन को सहायता देने के अलावा हमारी सीमाओं की रक्षा करने और आतंकवाद से लड़ने में सेना की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने सेना कमांडरों के सम्मेलन में उपस्थित होने पर ख़ुशी जताते हुए ‘रक्षा और सुरक्षा’ दृष्टिकोण को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने के लिए सेना नेतृत्व की सराहना की। रक्षा मंत्री ने कहा कि सेना के उच्च नेतृत्व का यह सम्मेलन न केवल सशस्त्र बलों के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए फायदेमंद है।

    रक्षा मंत्री ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में हो रहे हालिया संघर्षों पर चिंता जताते हुए कहा कि वर्तमान जटिल और अस्पष्ट विश्व स्थिति सभी को प्रभावित करती है। सशस्त्र बलों को रणनीति और योजना बनाते समय इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखना चाहिए। उत्तरी सीमाओं पर मौजूदा स्थिति पर टिप्पणी करते हुए रक्षा मंत्री ने किसी भी आकस्मिक स्थिति के लिए सेना पर पूरा भरोसा व्यक्त किया। पश्चिमी सीमाओं पर स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सीमा पार से छद्म युद्ध जारी है, लेकिन आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना की प्रतिक्रिया को सराहा जाना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि रक्षा कूटनीति, स्वदेशीकरण, सूचना युद्ध, रक्षा बुनियादी ढांचे और बल आधुनिकीकरण से संबंधित मुद्दों पर हमेशा ऐसे मंच पर विचार किया जाना चाहिए। हमें किसी भी समय सामने आने वाली अनिश्चितताओं के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। हमें हमेशा अपने युद्ध कौशल और हथियार प्रौद्योगिकियों को मजबूत करना चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर प्रभावी ढंग से कार्य किया जा सके। रक्षा मंत्री ने कहा कि ‘आत्मनिर्भरता’ के माध्यम से प्रत्येक सैनिक के लिए हथियारों का आधुनिकीकरण सरकार का मुख्य फोकस है और सरकार पूरी तरह से सशस्त्र बलों के साथ है।

    जनरल मनोज पांडे ने नई दिल्ली में आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय सेना के आर्मी कमांडरों और वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने परिचालन प्रभावशीलता को बढ़ाने पर जोर दिया और स्वदेशीकरण के माध्यम से क्षमता विकास, संयुक्त कौशल, एकीकरण और परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित किया। एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने भविष्य के युद्धों की गतिशीलता और युद्ध शक्ति के समन्वित अनुप्रयोग की आवश्यकता पर बात की। उन्होंने तीनों सेनाओं के बीच बेहतर एकीकरण की जरूरत पर भी बात की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री एवं कल्पना सोरेन से जेसोवा के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
    Next Article रांची में दुर्गा पूजा पर ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए जिला प्रशासन ने जारी किए नंबर
    admin

      Related Posts

      रिश्वत या भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो अगले ही पल जाएगा मंत्री पद : मुख्यमंत्री विजय

      July 16, 2026

      अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की मंगल आरती में शामिल हुए अमित शाह, परिवार सहित किए दर्शन

      July 16, 2026

      कैबिनेट : चिप उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी

      July 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version