पलामू। जिला पशुपालन कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत परिसंपत्ति वितरण के लिए पशु मेला का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त शशि रंजन ने भाग लिया। उन्होंने परिसंपत्ति वितरण का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त रवि आनंद एवं सदर अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरदीप सिंह बल्होत्रा, प्रमुख बसंती देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष तेजू साव, पूर्व जिप सदस्य अर्जुन सिंह ने संयुक्त रूप से परिसंपत्तियों का वितरण किया।

दो दुधारू गाय की योजना के 12 लाभुकों में प्रथम किस्त के तौर पर एक एक गाय का वितरण किया गया। इस योजना में 90 प्रतिशत के तीन लाभुक क्रमशः विश्रामुपर की उपनेती देवी, छतरपुर की सबीहा खातून एवं हैदरनगर की शीला देवी, 75 प्रतिशत के सात लाभुक विश्रामपुर की खुशबू देवी, प्रतिमा देवी, मखौला देवी, चैनपुर की ज्ञांती देवी, आनंदी देवी, मनातू की सीता देवी एवं तरहसी की प्रभा देवी शामिल है। 50 प्रतिशत के दो लाभुक तरहसी की संगीता कुमारी एवं लेस्लीगंज की कालो देवी को गाय दिया गया।

500 ब्रायलर चूजा तीन लाभुकों को दिया गया, जिसमें 90 प्रतिशत के दो लाभुक पाटन के गिरिजानंद, चैनपुर के सूरज कुमार एवं 75 प्रतिशत के एक लाभुक आदित्य उरांव शामिल हैं। बकरा विकास योजना का लाभ 6 लाभुकों को दिया गया, जिसमें 90 प्रतिशत के दो लाभुक चैनपुर के सुरेन्द्र कुमार रवि, विश्रामपुर की दीपिका देवी को दिया गया। वहीं, 75 प्रतिशत के चार लाभुक उंटारी के अजय राम, मेदिनीनगर सदर की सुमित्रा देवी, पप्पू विश्वकर्मा एवं सरीता देवी शामिल हैं।

सूकर विकास योजना का लाभ पांच लाभुकों को दिया गया, जिसमें 90 प्रतिशत के दो लाभुक चैनपुर की सुशीला कुंवर, नौडीहा बाजार के वीरेन्द्र भुइयां, 75 प्रतिशत के तीन लाभुकों नौडीहा बाजार के रामप्रवेश राम, बबन राम व वैद्य मोची को लाभ दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पशुपाल पदाधिकारी डा. प्रभाकर सिन्हा, पशु शल्य चिकित्सक डॉ. दीनबंधु गुप्ता, सहायक कुक्कुट पदाधिकारी डा. उदय सिन्हा, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी, डा. आलोक सिंह, पांकी के प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डा. संतोष रवानी, नीलाम्बर-पीताम्बरपुर के डा. दिलीप महतो, मेदिनीनगर सदर के डा. अनूप विलियम लकड़ा, पशु विक्रेता क्यामुद्दीन अंसारी, गणेश राम, शाह आलम खान और अजीत कुमार उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version