Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मिस्र ने खोली राफा क्रॉसिंग, सामान लेकर 200 ट्रक गाजा सीमा पर दाखिल
    Breaking News

    मिस्र ने खोली राफा क्रॉसिंग, सामान लेकर 200 ट्रक गाजा सीमा पर दाखिल

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 21, 2023Updated:October 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काहिरा। मिस्र ने हमास-इजराइल युद्ध के पंद्रहवें दिन शनिवार को राफा क्रॉसिंग खोल दी। इसी के साथ फिलिस्तीनियों को जरूरी सामान पहुंचाने का सिलसिला शुरू हो गया। क्रॉसिंग को पार कर करीब 200 ट्रक तीन हजार टन के सामान के साथ गाजा की सीमा में दाखिल हुए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी क्रॉसिंग का उपयोग कर विदेशी नागरिक गाजा छोड़कर मिस्र जाएंगे। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

    इस घटनाक्रम के बाद इजराइल ने कहा है कि मिस्र, जॉर्डन और मोरक्को में जो भी इजराइल के नागरिक हैं, वह जल्द से जल्द इन देशों को छोड़ दें। साथ ही नागरिकों को इन देशों में न जाने की सलाह दी है। इजराइल की नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी ने आशंका जताई है कि इन देशों में युद्ध की वजह से नाराज लोग इजराइलियों को निशाना बना सकते हैं।

    गाजा से मिस्र जाने के लिए राफा क्रॉसिंग खोलने का फैसला मानवीय सहायता के लिए लिया गया है। इजराइल में अमेरिकी दूतावास ने कहा कि विदेशियों के लिए गाजा-मिस्र सीमा शनिवार दोपहर 12:30 बजे खुल गई। दूतावास ने कहा है कि यह साफ नहीं है कि यह कब तक खुली रहेगी। दूतावास ने अमेरिकी नागरिकों को सीमा की ओर जाने या पार करने की कोशिश करने से पहले सावधानी बरतने की सलाह दी है।

    एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके शीर्ष सहयोगियों ने इजराइल के नेताओं से हिजबुल्लाह के खिलाफ शक्तिशाली हमला नहीं करने का आग्रह किया है। बाइडन ने कहा है कि अगर हिजबुल्लाह पर इजराइल जोरदार हमला करता है तो युद्ध और बढ़ जाएगा। उधर, हमास के अमेरिकी मां-बेटी को छोड़ने से बाइडन प्रशासन ने कुछ राहत महसूस की है। इस पर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि हमास के कब्जे से शेष अमेरिकियों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए पूरी अमेरिकी सरकार हर दिन, हर मिनट, हर सेकंड काम करेगी।

    उल्लेखनीय है कि राफा क्रॉसिंग गाजा पट्टी के दक्षिण क्षेत्र में है। यह गाजा पट्टी को मिस्र के सिनाई रेगिस्तान से जोड़ती है। गाजा पट्टी क्षेत्र में इसके अतिरिक्त दो अन्य क्रॉसिंग इरेज और केरेम शलोम है। इरेज उत्तरी गाजा और इजराइल के बीच स्थित है। केरेम शलोम भी इजराइल और गाजा के बीच स्थित है लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ व्यापारिक उद्देश्य से किया जाता है। फिलहाल यह दोनों बंद हैं। ऐसे में गाजावासियों को सिर्फ राफा क्रॉसिंग का ही सहारा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआतंकवाद, उग्रवाद और नक्सलवाद पर चोट, हिंसा में आई 65 फीसदी की कमी : अमित शाह
    Next Article नवादा : सोशल मीडिया का बेजा इस्तेमाल पर होगी शख्त जाए कार्रवाई – डीएम
    azad sipahi

      Related Posts

      बांग्लादेश के 369 जायरीन पहली वापसी हज उड़ान से स्वदेश लौटे

      June 11, 2025

      पाकिस्तान रेल सेवाओं का रूस तक विस्तार करेगा, 22 जून से शुरू होगा काम

      June 11, 2025

      अमेरिका में प्रोटेस्टेंटवादियों का एसबीसी में समलैंगिक विवाह के खिलाफ मतदान

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई
      • इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप
      • आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को
      • कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत
      • इसरो ने कहा-एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग फिर स्थगित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version