धमतरी, ।समर्थन मूल्य पर धान की खरीद अब 98 की जगह 100 केन्द्रों में होगी। जिले के वनांचल क्षेत्र में दो केन्द्रों की बढ़ोत्तरी हुई है। खरीद के लिए केन्द्रों में साफ-सफाई व अन्य तैयारियां शुरू हो गई है। इस साल समर्थन मूल्य पर धान बेचने 7632 नया किसानों का पंजीयन हुआ है। जबकि एक लाख 20768 पहले से पंजीकृत किसानों का कैरी फारवर्ड किया गया है।

अंचल में खरीफ सीजन के तैयार धान फसल की कटाई-मिंजाई शुरू हो गई है। उत्पादित धान को किसान समर्थन मूल्य में बेचने के लिए घरों व अन्य जगहों में सुरक्षित रखे हैं। अब किसानों को एक नवंबर आने का इंतजार है, ताकि वे धान बेच सके। धान खरीद के लिए जिले में पहले 98 केन्द्र था, लेकिन इस साल शासन ने वनांचल क्षेत्र में दो नए खरीद केन्द्र बनाए है। जिसमें नगरी ब्लाक के बाजारकुर्रीडीह व गढडोंगरी शामिल है। यहां के किसान लंबे समय से दोनों जगहों पर नया धान खरीद केन्द्र खोलने की मांग कर रहे थे, जो पूरा हुआ। अब जिले में एक नवंबर से 100 खरीद केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीद होगी।खरीद शुरू होने के लिए अब महज 13 दिन शेष है। इस बीच सोसाइटियों के पदाधिकारी व कर्मचारियों को पूरी तैयारी करना है। बारदाने की भी व्यवस्था की जा रही है।

54 लाख 77110 क्विंटल खरीद का लक्ष्य-जिला नोडल अधिकारी शिवेश मिश्रा ने बताया कि इस साल जिले के सभी 100 केन्द्रों में 54 लाख 77110 क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य है। इसके लिए पिछले साल के पंजीकृत किसानों में से एक लाख 20768 किसानों का कैरी फारवर्ड किया जा चुका है। जबकि इस साल समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए 7632 नया किसानों का पंजीयन हुआ है। वहीं 5042 हेक्टेयर रकबा में बढ़ोत्तरी हुई है। घोषणा के अनुसार इस साल समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीद की जानी है इसलिए इस साल पिछले साल की तुलना में 10 लाख क्विंटल अधिक धान की खरीद समर्थन मूल्य पर की जाएगी। पिछले साल 45 लाख क्विंटल धान की खरीद समर्थन मूल्य पर की गई थी। नौ अरब 26 करोड़ 83200 रुपये की धान की खरीद की गई थी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version