रांची। सदर थाना पुलिस ने कोकर के तिरिल रोड बक्सा गली से बाइक चोर गिरोह के सरगना सहित पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में सरगना बोकारो निवासी सद्दाम हुसैन, अमन अली, बंटी कुमार यादव, विशाल यादव और पप्पु कुमार यादव शामिल हैं। इनके पास से चोरी की आठ बाइक और भारी मात्रा में टूल किट बरामद की गयी है।

सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने शनिवार को सदर थाने में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गिरोह के सरगना को कोकर से गिरफ्तार किया गया। इसकी निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि गिरोह के सदस्य रांची से बाइक चोरी कर बोकारो में बेचते थे। साथ ही कोयला ढुलाई करने वालों को बाइक बेचा जाता था। उन्होंने बताया कि बोकारो पुलिस ने भी गिरोह के पांच सदस्यों को पकड़ा है और पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद बाइक में तीन यामहा आर वन फाइव, चार हीरो स्पलेंडर और एक टीवीएस है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version