Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»नवाज शरीफ की घरवापसी पर विमान से बरसाए जाएंगे फूल
    Breaking News

    नवाज शरीफ की घरवापसी पर विमान से बरसाए जाएंगे फूल

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लाहौर। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज ( पीएमएल-एन) प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के कल वतन वापसी पर अभूतपूर्व स्वागत की तैयारी की गई है। पार्टी ने गुलाब की पंखुड़ियां बरसाने के लिए दो विमान किराये पर लिए हैं। कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में पहुंचने का आग्रह किया गया है। 73 वर्षीय नवाज के अगले वर्ष जनवरी में होने वाले आम चुनाव में पीएमएल-एन का नेतृत्व करने की संभावना है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

    नवाज चार साल तक स्वनिर्वसन में ब्रिटेन में रहे हैं। वह जेद्दा से दुबई पहुंच चुके हैं। नवाज शनिवार को एक चार्टर विमान से पाकिस्तान लौटेंगे। नवाज की घरवापसी की खुशी में गुरुवार को एक गीत की लॉन्चिंग उनके भाई और पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे उनके बड़े भाई का ऐतिहासिक स्वागत करने के लिए तैयार रहें। नवाज देश को प्रगति की राह पर ले जाएंगे। स्वागत समारोह की मुख्य आयोजक मरियम नवाज शरीफ ने कठिन समय में अपने पिता के साथ खड़े रहने के लिए अपने चाचा शहबाज की प्रशंसा की।

    पार्टी नेता अताउल्लाह तरार के अनुसार नवाज इस्लामाबाद पहुंचेंगे और वहां से लाहौर के लिए रवाना होंगे। लाहौर में नवाज मीनार-ए-पाकिस्तान मैदान पर रैली को संबोधित करेंगे। लाहौर में साढ़े तीन घंटे (दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:30 बजे के बीच) के लिए गुलाब की पंखुड़ियां बरसाने के लिए दो छोटे विमानों की सेवाएं ली गई हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने राष्ट्र को सौंपी पहली हाई स्पीड रैपिड ट्रेन ‘नमो भारत’
    Next Article राज विस चुनाव: दस दिन में 143 करोड़ की नकदी समेत अवैध सामग्री जब्त
    azad sipahi

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      • ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
      • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version