Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को सौंपी पहली हाई स्पीड रैपिड ट्रेन ‘नमो भारत’
    Breaking News

    प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को सौंपी पहली हाई स्पीड रैपिड ट्रेन ‘नमो भारत’

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -परियोजना के प्रथम चरण साहिबाबाद-दुहाई खंड के लिए दिखाई झंडी, 17 किलोमीटर की दूरी 12 मिनट में पूरी करेगी

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (शुक्रवार) राष्ट्र को पहली हाई स्पीड रैपिड ट्रेन ‘नमो भारत’ सौंप दी। उन्होंने दिल्ली-मेरठ मार्ग के प्रथम चरण में साहिबाबाद-दुहाई खंड (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) का उद्घाटन पूर्वाह्न करीब 11 बजे साहिबाबाद में किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। यह खंड 17 किलोमीटर का है। इसे यह ट्रेन करीब 12 मिनट में पूरा करेगी। इसी के साथ कुछ दिन बाद दिल्ली से मेरठ से बीच ट्रेन से यात्रा करने वाले मुसाफिरों का सफर सुगम हो जाएगा।

    इस हाई स्पीड ट्रेन का ‘वंदे भारत ‘ की तर्ज पर ‘नमो भारत ‘ नामकरण किया गया है। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर इस परियोजना के पांच चरण हैं। उद्घाटन से पहले इस ट्रेन का ट्रायल रन हो चुका है। इसने 152 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा की गति का आंकड़ा हासिल किया।

    यह हाई स्पीड रेल सेवा कल से पूरी तरह शुरू हो जाएगी। रैपिड रेल के संचालन के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) का गठन किया गया है। एनसीआरटीसी केंद्र सरकार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश राज्यों की संयुक्त कंपनी है। इस परियोजना पर जून 2019 में काम शुरू हुआ था। परियोजना के बाकी चरणों का काम पूरा करने की समय सीमा जून 2025 निर्धारित है।

    आज से शुरू हुए पहले खंड साहिबाबाद-दुहाई डिपो के बीच पांच स्टेशन हैं। इनके नाम साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो हैं। निगम का दावा है कि यह भारत का पहला ऐसा ट्रेन सिस्टम होगा, जिसमें ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। यात्री मोबाइल फोन और कार्ड के माध्यम से भी टिकट खरीद सकेंगे। रेल कोच के आखिरी डिब्बे में स्ट्रेचर रहेगा। अगर किसी मरीज को मेरठ से दिल्ली रेफर किया जाता है, तो इसके लिए एक अलग कोच की व्यवस्था है। ताकि कम कीमत में मरीज को पहुंचाया जा सके। इस ट्रेन में दिव्यांगों के लिए अलग सीट तैयार की गई हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीतारमण ने कहा- जन-धन योजना वित्तीय समावेशन का सबसे बड़ा साधन
    Next Article नवाज शरीफ की घरवापसी पर विमान से बरसाए जाएंगे फूल
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version