रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने महात्मा गांधी के जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने सोमवार को कहा कि स्वशासन से सुशासन तक ‘गांव की सरकार’ की परिकल्पना को साकार करके ही गांधी के सपनों को पूरा किया जा सकता है। महाधिवेशन में उनके विचार को ही आत्मसात करते हुए गांव की आवाज को मुखर करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के जय जवान जय किसान का नारा देश की सुरक्षा और समृद्धि दोनों के लिए प्रेरित करता है। जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि जय जवान जय किसान के नारे से प्रेरित हो कर हमनें भी इस महाधिवेशन में कृषि को राज्य के लोगों का मनपसंद व्यवसाय बनाने का संकल्प लिया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version