Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»गाजा के अस्पताल में हमला, सैकड़ों लोगों की मौत, मध्य पूर्व में तनाव बढ़ा
    Breaking News

    गाजा के अस्पताल में हमला, सैकड़ों लोगों की मौत, मध्य पूर्व में तनाव बढ़ा

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    यरुशलम/तेल अवीव/वाशिंगटन। फिलिस्तीन के कुख्यात आतंकवादी संगठन हमास के इस महीने की सात तारीख को इजरायल पर किए गए बर्बर आक्रमण के बाद छिड़ी जंग से मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है। गाजा के अल-अहली अरब अस्पताल पर मंगलवार रात हुए हमले से सारी दुनिया सकते में है। इस हमले में सैकड़ों निर्दोष लोगों की जान गई है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख ने इसकी कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि यह अस्वीकार्य है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन इजरायल के लिए रवाना हो चुके हैं। इजरायल और हमास के बीच छिड़े इस युद्ध में अब तक 4300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

    शिखर सम्मेलन रद्दः मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गाजा के अस्पताल पर हमले के बाद समूचे मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है। इस हमले ने इजरायल को अपनी रक्षा के अधिकार के लिए समर्थन जुटाने के अमेरिका के राजनयिक प्रयास को पटरी से उतार दिया है। जॉर्डन के अम्मान में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ अरब नेताओं के शिखर सम्मेलन को रद्द कर दिया गया है। जॉर्डन के विदेशमंत्री अयमान सफादी ने यह घोषणा की है। बावजूद इसके बाइडन इजरायल के प्रति समर्थन और एकजुटता जताने के लिए आज तेल अवीव पहुंच रहे हैं।

    हमले पर आरोप-प्रत्यारोपः मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि गाजा के अल-अहली अरब अस्पताल पर हुए हमले के लिए हमास और इजरायल ने एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, मिस्र, जॉर्डन और तुर्किये ने भी इजरायल पर बमबारी करने का आरोप लगाया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस हमले के लिए हमास के बर्बर आतंकवादियों को कसूरवार ठहराया है।

    किसका दावा सचः रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अस्पताल में विस्फोट के फौरन बाद हमास ने इजरायली पर आरोप जड़ा। उसने इसके लिए इजरायल की सेना को जिम्मेदार ठहराया। इसके बाद इजरायल की सेना ने बयान जारी कर इन आरोपों का खंडन किया और कहा कि इस्लामिक जिहाद समूह के गलत रॉकेट लॉन्च के कारण विस्फोट हुआ। हमास नेता इस्माइल हनिया ने नाटकीय बयान में इस हमले के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया। हनिया ने कहा कि अस्पताल में हुआ नरसंहार दुश्मन की क्रूरता और उसकी हार के डर की पुष्टि करता है।

    शब्द नहीं… संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर टर्क ने बयान में कहा कि उनके पास इस घटना के लिए शब्द नहीं है। अस्पताल पवित्र जगह है और उन्हें हर कीमत पर संरक्षित किया जाना चाहिए। हम अभी तक इस नरसंहार के पूरे फलक को नहीं जानते हैं, लेकिन यह स्पष्ट है कि हिंसा और हत्याएं तुरंत बंद होनी चाहिए।

    मौत का आकंड़ाः मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गाजा में हमास नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुरू में कहा था कि कम से कम 500 लोग मारे गए। यह आंकड़ा बाद में संशोधित होकर 200 और 300 के बीच बताया गया। बताया गया है कि लेबनानी प्रदर्शनकारियों ने बेरूत में संयुक्त राष्ट्र भवन में तोड़फोड़ की है।

    भारतीय मूल की दो इजरायली महिला सैनिक शहीदः मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस युद्ध में अब तक सेना के 286 जवान और 51 पुलिस अधिकारी मारे गए हैं। हमले में भारतीय मूल की दो इजरायली महिला सैनिक शहीद हुई हैं। इनके नाम 22 वर्षीय लेफ्टिनेंट ऑर मोसेस और बॉर्डर पुलिस इंस्पेक्टर किम डोकरकर है। दोनों महिला अधिकारियों की शहादत गाजा से आए हमास के आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान हुई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेर रात तक चली भाजपा कोर ग्रुप की बैठक, जल्द होगा उम्मीदवारों का ऐलान
    Next Article विश्व कप: स्वास्थ्य समस्या से जूझ रही पाकिस्तानी टीम, कुछ खिलाड़ी बुखार से पीड़ित
    azad sipahi

      Related Posts

      100 दिन बाद एक्शन में पीएम बालेन्द्र शाह, निजी क्षेत्र से शुरू किया सीधा संवाद

      July 9, 2026

      भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी निवेश, नवाचार और स्वच्छ ऊर्जा के नए युग का आधार बनेगी : प्रधानमंत्री मोदी

      July 9, 2026

      बांग्लादेश में बारिश का कहर, मदरसे पर पहाड़ी का मलबा गिरा, 8 की मौत

      July 9, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version