Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»नवादा में रेलवे टनल निर्माण कंपनी का एक करोड की मशीनरी पार्ट्स चोरी ,मचा हड़कंप
    Breaking News

    नवादा में रेलवे टनल निर्माण कंपनी का एक करोड की मशीनरी पार्ट्स चोरी ,मचा हड़कंप

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 22, 2023Updated:October 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – तिलैया-कोडरमा रेलखंड पर निर्माण कार्य में जुटी है कंपनी

    नवादा । नवादा जिले में तिलैया-रेलखंड पर टनल निर्माण कार्य कर रही कंपनी के प्लांट से एक करोड की मशीनरी पार्ट्स की चोरी हो गई। शनिवार की रात चोरों ने इस बडी घटना को अंजाम दिया है। इस बाबत कंपनी के प्रबंधक प्रेम कुमार सिंह ने रजौली थाना में रविवार को आवेदन देकर अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

    गौरतलब है कि ईस्ट रेलवे ने आर. आर. कंस्ट्रक्षन कंपनी एंड जेजे प्राइवेट लिमिटेड को इस रेलखंड पर टनल निर्माण का टेंडर दिया है। 1100 मीटर टनल का निर्माण किया जाना है। जिसपर 56 करोड रुपये खर्च होना है। एक साल में काम को समाप्त करना है। कंपनी के प्रेम कुमार सिंह ने थाना को दिए आवेदन में कहा है कि फर्म ने टनल निर्माण के लिए टैथरोक मशीन किराए पर लिया है। 17 लाख रूपये मासिक किराए पर इस मशीन को लिया गया है। 21 अक्टूबर की रात काम समाप्त होने के बाद मशीन कार्यस्थल पर ही रखी गई थी। अगले दिन 22 अक्टूबर को काम चालू करने के लिए कर्मचारी पहुंचे तो देखा कि मशीन की कई पार्ट्स चोरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि चोरी गए सामान की कीमत एक करोड रूपये है। प्रेम कुमार सिंह का कहना है कि मशीन से जो सामान खोलकर चोरी किया गया है, वह काफी वजनदार है। एक समान का वजन 20-20 किलो का है यह सामान भारत में नहीं मिलता है। इसे विदेश से मांगना पड़ेगा। सामान चोरी हो जाने की वजह से टनल का काम पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। चोरी की घटना के सूचना मिलने पर एसडीपीओ रजौली पंकज कुमार, थानाध्यक्ष पवन कुमार समेत जिला मुख्यालय से टेक्निकल सेल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और बारीकी से छानबीन की। इस दौरान काम करने वाले लोगों से भी कई बिंदुओं पर पूछताछ की गई है। बहरहाल, चोरी की इस बडी वारदात के बाद पुलिस की परेशानी बढ गई है। देखने वाली बात होगी कि पुलिस कबतक इस घटना की गुत्थी सुलझाती है। गौरतलब है कि जिले में इन दिनों चोरी की घटनाओं में इजाफा हो गया है। बंद घरों से लाखों की चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। हाल के वर्षों में एक करोड की संपत्ति की चोरी की यह पहली घटना है, जिसके बाद पुलिस के कान खडे हो गए हैं। एक करोड़ की चोरी की घटना जिस जगह पर घटी है वह पहाड़ी इलाका है और जंगल से घिरा हुआ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में घर-घर मतदाता सर्वेक्षण का दूसरा चरण 27 अक्टूबर से होगा शुरू
    Next Article झारखंड स्थापना दिवस पर शुरू होगा आपकी सरकार-आपके द्वार का तीसरा चरण
    azad sipahi

      Related Posts

      ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व होगा वोटर अधिकार यात्रा : अरूण यादव

      August 20, 2025

      स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा

      August 14, 2025

      जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार

      August 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
      • साकची गुरुद्वारा कमिटी ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
      • शराब घोटाले की जांच और गिरफ्तारी आंख में धूल झोंकने का प्रयास : बाबूलाल मरांडी
      • नक्सलियों ने दो वाहनों में लगाई आग, इलाके में दहशत
      • झारखंड के 12 जिलों में सर्वाधिक 12 हजार मिमी बारिश रिकॉर्ड
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version