Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»सियाचिन ग्लेशियर में ड्यूटी के दौरान बलिदान हुए अग्निवीर को भारतीय सेना ने दी श्रद्धांजलि
    देश

    सियाचिन ग्लेशियर में ड्यूटी के दौरान बलिदान हुए अग्निवीर को भारतीय सेना ने दी श्रद्धांजलि

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHOctober 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लद्दाख। भारतीय सेना ने रविवार को अग्निवीर गवते अक्षय लक्ष्मण को श्रद्धांजलि दी। वह सियाचिन ग्लेशियर के खतरनाक इलाकों में ड्यूटी के दौरान बलिदान हुए थे। भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।।

    फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने कहा कि बर्फ में चुपचाप रहने के लिए जब बिगुल बजेगा, तो वे उठेंगे और फिर से मार्च करेंगे। फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स के सभी रैंक सियाचिन की दुर्गम ऊंचाइयों पर ड्यूटी के दौरान अग्निवीर (ऑपरेटर) गवते अक्षय लक्ष्मण के सर्वाेच्च बलिदान को सलाम करते हैं और परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

    भारतीय सेना ने सोशल मीडिया पोस्ट पर एक संदेश में कहा कि वह दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। भारतीय सेना ने एक संदेश में कहा कि जनरल मनोज पांडे और भारतीय सेना के सभी रैंक सियाचिन की कठिन ऊंचाइयों पर कर्तव्य की पंक्ति में अग्निवीर (ऑपरेटर) गवते अक्षय लक्ष्मण के सर्वाेच्च बलिदान को सलाम करते हैं। भारतीय सेना दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

    इससे पहले जून में सियाचिन ग्लेशियर में आग लगने की दुर्घटना में रेजिमेंट मेडिकल ऑफिसर कैप्टन अंशुमान सिंह की मौत हो गई थी, जबकि तीन सैनिकों को धुएं के कारण सांस लेने में तकलीफ हुई और वे दूसरी डिग्री तक झुलस गए थे।

    भारत-पाक नियंत्रण रेखा के पास स्थित सियाचिन ग्लेशियर को दुनिया में सबसे अधिक ऊंचाई वाले युद्ध स्थल के रूप में जाना जाता है। यह भारत का सबसे बड़ा और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ग्लेशियर है। यह पृथ्वी पर सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली के घंटाघर इलाके में एलपीजी सिलेंडर फटने से मकान में लगी भीषण आग
    Next Article झारखंड की बसंती ने राष्ट्रीय ओपन अंडर 23 एथलेटिक्स में 5000 मीटर में जीता कांस्य पदक
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया कि आतंकवाद समर्थकों को बख्शा नहीं जाएगाः सेना प्रमुख

      July 26, 2025

      राहुल गांधी ने आणंद में नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर का किया उद्घाटन

      July 26, 2025

      केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और संजय सेठ ने द्रास में कारगिल युद्ध के शहीदों को किया नमन

      July 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस
      • मदर टेरेसा क्लीनिक के नाम पर हेमंत सरकार कर रही है धर्मांतरण बढ़ाने की तैयारी: अमर बाउरी
      • भारतीय गेंदबाज़ी की आलोचना के बीच मोर्ने मोर्कल ने चयन रणनीति का किया बचाव, कुलदीप यादव को लेकर दी सफाई
      • टिम डेविड की तूफानी सेंचुरी से ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज़ पर किया कब्जा
      • ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया कि आतंकवाद समर्थकों को बख्शा नहीं जाएगाः सेना प्रमुख
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version