Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»जैविक खेती प्रशिक्षण में दी गई हड़प्पा कालीन गेहूं सोना-मोती के संबंध में जानकारी
    Breaking News

    जैविक खेती प्रशिक्षण में दी गई हड़प्पा कालीन गेहूं सोना-मोती के संबंध में जानकारी

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 7, 2023Updated:October 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। पंजाब एवं मध्य प्रदेश में उगाई जाने वाली गेहूं की सबसे पुरानी प्रजाति सोना-मोती अब बेगूसराय के किसान खेतों में उगा रहे हैं। इसकी खेती को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार प्रयास कर रही है। छौड़ाही प्रखंड के साउंत में तीन दिवसीय जैविक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन किसान सलाहकार अनीश कुमार ने सोना-मोती गेहूं के संबंध में किसानों को जानकारी दी गई।

    अनीश कुमार ने किसानों को बताया कि सोना-मोती गेहूं को हड़प्पा काल में उगाया जाता था। गेहूं की इस सबसे पुरानी प्रजाति में अन्य गेहूं की प्रजाति के मुकाबले तीन गुना अधिक फोलिक एसिड होता है। इस गेहूं का दाना लंबा नहीं, बल्कि गोल होता है। सेहत के लिए इस गेहूं का सेवन काफी फायदेमंद बताया जाता है। इसी वजह से किसान भी अब खेती करने के लिए आगे आने लगे हैं। छौड़ाही प्रखंड के एकंबा पंचायत में यह खेती पिछले तीन वर्षों से की जा रही है।

    उन्होंने बताया कि इस वर्ष बिहार सरकार कृषि विभाग की ओर से एक सर्वे भी किया गया है कि इस देसी प्रजाति की खेती कहां-कहां किसान कर रहे हैं। सरकार की मंशा है कि इस विलुप्त हो रहे देसी प्रजाति की खेती किसान ज्यादा से ज्यादा करें। जिससे स्वास्थ्य के अलावा किसानों की आय में भी वृद्धि हो सके। इस गेहूं में अन्य गेहूं के तुलना में अधिक फोलिक एसिड पाया जाता है। इसमें 267 प्रतिशत अधिक खनिज और 40 प्रतिशत अधिक प्रोटीन पाया जाता है।

    फोलिक एसिड की कमी के कारण असमय बालों का सफेद होना तथा मुंह में छाले और जीभ में सूजन होने जैसी समस्या उत्पन्न होती है। इसके सेवन से इन समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। इस गेहूं में ग्लूटेन की मात्रा कम होती है, इसके साथ ही ग्लाइसेमिक तत्व भी कम होता है। जिसके कारण डायबिटीज के मरीजों के लिए यह फायदेमंद है। अन्य गेहूं की तुलना में इसका बाजार भाव भी सर्वाधिक है, इस वर्ष यह गेहूं दस हजार रुपये क्विंटल तक बिक रहा है।

    पोषक तत्वों से भरपूर होने के चलते इस गेहूं की मांग दूसरे गेहूं के मुकाबले ज्यादा है। इस गेहूं की पैदावार प्रति एकड़ 15 क्विंटल तक होती है। तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बेगूसराय जिले के कई प्रशिक्षकों ने किसानों को प्रशिक्षण दिया। जिनमें डंडारी के जयशंकर प्रसाद सिंह, विक्रमपुर के रामकुमार सिंह एवं कृषि पदाधिकारी ज्ञानेश्वर कुमार सिंह ने प्रशिक्षण दिया। मौके पर प्रखंड प्रमुख सतीश कुमार, किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक एवं कृषि पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइतिहास में पहली बार भारतीय दल ने एशियन गेम्स में जीते 100 मेडल: राज्यपाल
    Next Article केंद्र एवं राज्य स्तर पर न्यायाधिकरण का गठन किया जाए: विजय चौधरी
    azad sipahi

      Related Posts

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      भारत-नेपाल सीमा से चाइनीज नागरिक गिरफ्तार

      June 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version