Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»खेलों की राष्ट्रीय टीम में हमेशा शामिल रहें झारखंड के खिलाड़ी, यही लक्ष्य : हेमंत सोरेन
    Breaking News

    खेलों की राष्ट्रीय टीम में हमेशा शामिल रहें झारखंड के खिलाड़ी, यही लक्ष्य : हेमंत सोरेन

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुख्यमंत्री ने वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का किया अनावरण
    रांची की मेजबानी में 27 अक्टूबर से चैंपियनशिप का होगा आगाज

    रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में खेल एक अहम हिस्सा है। खेलों में झारखंड एक मजबूत शक्ति के रूप में उभरे। यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग मुकाम हासिल करें। इसके लिए खेलों से जुड़ी व्यवस्थाओं और संसाधनों को मजबूत कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि देश में राष्ट्रीय स्तर पर कोई भी खेल के लिए टीम तैयार हो उसमें झारखंड के खिलाड़ी हमेशा शामिल रहें।

    मुख्यमंत्री ने यह बात शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में आयोजित वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2023 के इवेंट मैस्कोर्ट “जूही” और ट्रॉफी का अनावरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों ने देश और दुनिया में सभी खेलों में अपनी अलग पहचान बनाई है। यदि हम क्रिकेट खेल की भी बात करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी भी हमारे राज्य से ही आते हैं। राज्य में विमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी-2023 की शुरुआत 27 अक्टूबर से हो रही है। आने वाले दिनों में अन्य राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का मेजबानी झारखंड करेगा, ऐसा मुझे पूरा विश्वास है।

    हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा के लिए अधिक जाना जाता रहा है। यहां सभी तरह के खनिज का मिलना आम बात है। यह राज्य देश को अलग ताकत प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने इस क्रम में एजुकेशन, हेल्थ आधारभूत संरचना, पर्यटन तथा खेल के विकास के लिए कार्य करने की पूरी योजना तैयार की। राज्य सरकार की ओर से जब यहां के खिलाड़ियों को तराशने का कार्य प्रारंभ हुआ तब पता चला कि खिलाड़ियों को तराशना यहां की खनिज संपदा से कहीं अधिक मूल्यवान है।

    हॉकी इंडिया के प्रति जताया आभार

    मुख्यमंत्री ने झारखंड राज्य में वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2023 का आयोजन करने के लिए हॉकी इंडिया के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस आयोजन से खिलाड़ियों के बीच नई रोशनी फैलेगी। मैं हॉकी फेडरेशन को आश्वस्त करता हूं कि इस आयोजन में किसी तरह की कमी नहीं रहेगी। चैंपियन ट्रॉफी में सरकारी व्यवस्था का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आयोजन से राज्य के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने विशेष तौर पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष मोहम्मद तैयब इकराम एवं उनकी पूरी टीम को सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया।

    इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष मोहम्मद तैयब इकराम, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की, राज्य के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, खेल सचिव मनोज कुमार, हॉकी इंडिया के सेक्रेटरी जनरल भोलानाथ सिंह, कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरन सहित कई पूर्व ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी, वर्तमान खिलाड़ी सहित अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच में खेलेंगे शुभमन गिल!, रोहित शर्मा ने किया कंफर्म, पाकिस्तानी खेमे में मची खलबली
    Next Article पूरे देश में 740 एकलव्य आवासीय विद्यालय खोलेे जायेंगे : अर्जुन मुडा
    azad sipahi

      Related Posts

      दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना साध सकती है ब्रह्मोस, रफ्तार ध्वनि की गति से तीन गुना तेज

      May 11, 2025

      कूटनीतिक जीत: आतंकवाद पर भारत ने खींची स्थायी रेखा, अपने उद्देश्य में भारत सफल, पाकिस्तान की फजीहत

      May 11, 2025

      वायुसेना का बयान- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी, जल्द दी जाएगी ब्रीफिंग

      May 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय जगत में अपना परचम लहराया : लाजवंती झा
      • दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना साध सकती है ब्रह्मोस, रफ्तार ध्वनि की गति से तीन गुना तेज
      • कूटनीतिक जीत: आतंकवाद पर भारत ने खींची स्थायी रेखा, अपने उद्देश्य में भारत सफल, पाकिस्तान की फजीहत
      • भारत के सुदर्शन चक्र ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को तबाह कर दिया
      • वायुसेना का बयान- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी, जल्द दी जाएगी ब्रीफिंग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version