-पत्रकारों ने की न्यायिक जांच की मांग
रांची। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले बुधवार को पत्रकारों ने दिल्ली में न्यूजक्लिक वेबसाइट के फाउंडर समेत दो पत्रकारों की गिरफ्तारी के खिलाफ रांची के अल्बर्ट एक्का चौक के समीप विरोध प्रदर्शन किया। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन ने कहा कि पत्रकारों की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या है। इस पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच होनी चाहिए। किसी भी पत्रकार को किसी मामले में संदिग्ध पाया जाता है, तो पहले उसकी पूरी जांच होनी चाहिए, इसके बाद गिरफ्तारी होनी चाहिए। विरोध-प्रदर्शन में पत्रकार यूनियन के साथ विभिन्न सामाजिक संगठन और राजनीतिक दलों ने अपना समर्थन दिया। इसमें सीपीआइ के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति बन गयी है। पहले विपक्ष को इडी और सीबीआइ के माध्यम से डराने, धमकाने और मानसिक रूप से कुंठित रूप से प्रताड़ित करने का प्रयास किया गया। अब लोकतंत्र के चौथे स्तंभ, जो समाज की सच्चाई का आइना दिखाने वाले पत्रकारों पर भी वही पैंतरा आजमाया जा रहा है। सीपीएम के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। झामुमो के जिला अध्यक्ष मुश्ताक आलम ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए हम सभी लोग एकजुट हैं। माले के भुवनेश्वर केवट ने कहा कि पत्रकारों पर हमला अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है। वहीं वरिष्ठ पत्रकार फैसल अनुराग ने कहा कि देश में आजादी, लोकतंत्र और संविधान सुरक्षित नहीं है। वरिष्ठ पत्रकार किशलय ने कहा कि केंद्र सरकार बोलने की आजादी पर रोक लगाना चाहती है। सभी लोग मौन होकर इसे सह रहे हैं। वहीं श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के राज्य सचिव सुनील सिंह ने प्रदर्शन में शामिल सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापन और समर्थन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष परवेज कुरैशी, पत्रकार संजीत झा, प्रदीप ठाकुर, अमरेश कुमार, गोरी रानी, रेखा कुमारी, मोनिका आर्य, अवधेश कुमार, रिजवान, मुर्शीद आलम, राजेंद्र तिवारी, पुष्कर महतो, जयशंकर चौधरी, अनुज तिवारी, श्यामल, जितेंद्र गुप्ता, योगेंद्र सिंह, नागेंद्र चौधरी, अरुण गुप्ता, अश्विनी शर्मा, गोपाल पांडेय, इम्तियाज और यूनियन के कार्यालय सचिव अजय सिंह सहित कई बुद्धिजीवी और सामाजिक संगठन के सदस्य मौजूद थे।
दो पत्रकारों की गिरफ्तारी के खिलाफ झारखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन
Related Posts
Add A Comment