Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»संकल्प यात्रा के बहाने झामुमो ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना
    Jharkhand Top News

    संकल्प यात्रा के बहाने झामुमो ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHOctober 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची । झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा के संकल्प यात्रा के बहाने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। झामुमो के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा को सावन के अंधे की संज्ञा दी और कहा कि इन्हें हर वक्त हरा ही हरा दिख रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आये थे। इसके बाद भी कुर्सियां खाली रह गयीं। उन्होंने वीडियो दिखाकर दावा भी किया।

    भट्टाचार्य रविवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। भट्टाचार्य ने कहा कि शहर को ऐसे सजाया गया जैसे कि कोई दूत आ रहा हो लेकिन जिस तरह की सभा हुई उससे यह साफ हो गया कि भाजपा के पास नुक्कड़ सभा करने से ज्यादा कुछ नहीं बच गया है। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि जब भी कोई नेता आये तो उस सभा को किसी हाट-बाजार में कर लें। इससे यह होगा कि कुछ लोग उनका भाषण सुन लेंगे।

    उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा के सभा में मात्र 1200 लोग ही आये थे। उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा ने राज्य सरकार पर कई आरोप लगाये हैं तो मैं नड्डा से पूछना चाहता हूं कि मणिपुर किस देश का हिस्सा है ? मध्यप्रदेश में क्या हो रहा है? उज्जैन में महिला को नग्न कर घुमाया जाता है। दिल्ली पुलिस ने आपके सांसद को बलात्कार का आरोपी बनाया वह पुलिस आपके गृह मंत्रालय के अधीन आता है। इन मामलों पर भाजपा क्यों चुप है।

    उन्होंने कहा कि देश में आदिवासी राष्ट्रपति बनाने का दावा करते हैं लेकिन जब संसद का उद्घाटन करना था तब उसमें राष्ट्रपति को नहीं बुलाया और आप लोग आदिवासी की बात करते हैं। आपकी मानसिकता कैसी है यह साफ हो जाएगी। जो खुद का एक छोटा सा राज्य हिमाचल नहीं जीता पाया वो झारखंड को फतह करने की बात कर रहे हैं। जमीन घोटाला की बात करते हैं। देश में सबसे बड़ा जमीन घोटाला तो मोदी ने अडानी के साथ मिलकर किया। एयरपोर्ट जो देश की संपत्ति थी। उसे देने का काम किया। यहां तक कि पोर्ट भी अडानी को दे दिया। पूछते हैं कि ईडी से क्यों भाग रहे हैं तो मैं इनसे पूछता हूं कि महाराष्ट्र में जिसे यदि ने समन किया पूछताछ के लिए बुलाया। उसे उपमुख्यमंत्री बना दिया। आप शर्म से डूब क्यों नहीं जाते।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसड़क दुर्घटना में मृत छात्रों के परिजनों से मिलने पहुंचे सांसद, सरकारी मुआवजा शीघ्र दिलाने का दिया आश्वासन
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी 30-31 अक्टूबर को गुजरात दौरे पर
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      झारखंड बंद को लेकर समर्थक सड़क पर उतरे, पुलिस अलर्ट

      June 4, 2025

      झारखंड बंद का जमशेदपुर में कोई असर नहीं

      June 4, 2025

      मानगो के एक फ्लैट से लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

      June 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है
      • 17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया
      • पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी
      • गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version