Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आज आधी रात लगेगा चंद्रग्रहण, अपनी चमक खोता दिखेगा शरद पूर्णिमा का चांद
    Breaking News

    आज आधी रात लगेगा चंद्रग्रहण, अपनी चमक खोता दिखेगा शरद पूर्णिमा का चांद

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – एक घंटा 17 मिनट तक चंद्रमा पर रहेगा आंशिक ग्रहण, कुल चार घंटे 25 मिनट तक रहेगा प्रभाव

    भोपाल, 28 अक्टूबर (हि.स.)। एक तरफ देश आज (शनिवार ) शरद पूर्णिमा का पर्व मना रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ इस मौके पर रात के समय साल का अंतिम चंद्रग्रहण भी लगने जा रहा है। चमकीली चांदनी के लिए जाने जाना वाला शरद पूर्णिमा का चांद आज मध्यरात्रि में अपनी चमक खोता नजर आएगा। पृथ्वी से इस समय लगभग 369425 किलोमीटर दूर स्थित चंद्रमा आंशिक चंद्रग्रहण की घटना के कारण कुछ घंटे पृथ्वी के साये में रहेगा। यह जानकारी नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने दी।

    उन्होंने चंद्रग्रहण के वैज्ञानिक तथ्यों की जानकारी दी। घारू ने बताया कि इस चंद्रग्रहण की शुरुआत उपछाया ग्रहण से 28 अक्टूबर की रात 11 बजकर 31 मिनट के कुछ बाद होगी, लेकिन महसूस होने वाला आंशिक ग्रहण मध्यरात्रि के बाद एक बज कर पांच मिनट पर आरंभ होगा और रात्रि एक बजकर 44 मिनट पर अधिकतम ग्रहण की स्थिति होगी। यह आंशिक ग्रहण रात लगभग 2 बजकर 23 मिनट पर समाप्त हो जाएगा, लेकिन इसके बाद भी उपछाया ग्रहण तो चलता रहेगा, जो कि पूरी तरह तीन बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगा।

    सारिका ने बताया कि इस तरह वैज्ञानिक रूप से ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 25 मिनट होगी, लेकिन महसूस होने वाले आंशिक ग्रहण की कुल अवधि एक घंटे 17 मिनट होगी। उन्होंने बताया कि पृथ्वी जब चंद्रमा और सूर्य के बीच होती है तो इसके द्वारा सूर्य का प्रकाश रोक लिया जाता है और सूर्य का पूरा प्रकाश चंद्रमा पर नहीं पड़ता है अर्थात चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ती है। इसे चंद्रग्रहण कहा जाता है। जब चंद्रमा पृथ्वी की उपछाया में होता है तो उस समय उपछाया ग्रहण होता है। जब चंद्रमा का कुछ भाग पृथ्वी की घनी छाया वाले भाग में आता है तो आंशिक चंद्रग्रहण होता है। इस बार यह दोनों स्थितियां बन रही हैं।

    विज्ञान प्रसारक सारिका ने बताया कि चंद्रग्रहण की यह घटना भारत के साथ एशिया, आस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका सहित हिन्द महासागर के अधिकांश भागों से देखी जा सकेगी। इस तरह गणितीय अनुमान के अनुसार उपछाया ग्रहण का कुछ न कुछ भाग इस विश्व की लगभग 92.14 प्रतिशत जनसंख्या और आंशिक ग्रहण को 87.07 प्रतिशत जनसंख्या देख पाएगी।

    ग्रहण की स्थित – दिनांक – समय
    उपछाया ग्रहण आरंभ – 28 अक्टूबर – 23:31:48
    आंशिक ग्रहण आरंभ – 28 अक्टूबर – 01:05:25
    अधिकतम ग्रहण – 29 अक्टूबर – 01:44:05
    आंशिक ग्रहण समाप्त – 29 अक्टूबर – 02:22:40
    उपछाया ग्रहण समाप्त – 29 अक्टूबर – 03:56:25
    चंद्रग्रहण की कुल अवधि – 4 घंटे 25 मिनट
    आंशिक ग्रहण की कुल अवधि – 1 घंटा 17 मिनट

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुकेश अंबानी को ई-मेल भेज मांगे 20 करोड़, न देने पर दी जान से मारने की धमकी
    Next Article गाजा में पूरी रात गरजे इजराइली टैंक और लड़ाकू विमान, इंटरनेट और मोबाइल फोन सेवा बाधित
    azad sipahi

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version