Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कृषि क्षेत्र में एमएस स्वामीनाथन का योगदान हमेशा हमें प्रेरित और मार्गदर्शन देता रहेगा: प्रधानमंत्री
    Breaking News

    कृषि क्षेत्र में एमएस स्वामीनाथन का योगदान हमेशा हमें प्रेरित और मार्गदर्शन देता रहेगा: प्रधानमंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – नरेन्द्र मोदी ने लेख के जरिए स्वामीनाथन को दी श्रद्धांजलि

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिवंगत वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को स्मरण करते हुए एक लेख लिखा है। इसमें उन्होंने कृषि क्षेत्र को मजबूत करने और किसानों के हित में उनके विभिन्न प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान हमेशा हमें प्रेरित और मार्गदर्शन देता रहेगा।

    प्रधानमंत्री ने लेख में कहा कि प्रो. स्वामीनाथन की दृढ़ प्रतिबद्धता और दूरदर्शिता ने कृषि समृद्धि के एक नए युग की शुरुआत की। किसानों के हित की वकालत करना और वैज्ञानिक नवाचार के माध्यम से कृषि क्षेत्र को विस्तार देना और आने वाली पीढ़ियों के लिए विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने जैसे उनके सिद्धांतों के प्रति हमें अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते रहना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा, “कुछ दिन पहले हमने प्रोफेसर स्वामीनाथन को खो दिया। इसके साथ ही देश ने दूरदर्शी व्यक्तित्व को खो दिया जिसने कृषि क्षेत्र में क्रांति ला दी। वह एक ऐसे दिग्गज थे जिनका भारत के लिए योगदान स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा। उन्होंने किसानों की समृद्धि में अपना जीवन दे दिया। वह चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में एक महान व्यक्ति के रूप में खड़े रहे और हमारे देश को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वास के मार्ग पर ले गए।”

    मोदी ने कहा कि कृषि उत्पादन क्षेत्र में उनके योगदान से गेहूं उत्पादन में बड़ी वृद्धि हुई। इससे भारत अन्न अभाव वाले देश से आत्मनिर्भर राष्ट्र में बदल गया। इसी उपलब्धि के लिए उन्हें भारतीय हरित क्रांति के जनक के रूप में सुयोग्य उपाधि मिली है।

    प्रधानमंत्री ने उनके साथ जुड़ाव के अपने व्यक्तिगत अनुभवों को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए मृदा स्वास्थ्य कार्ड जैसी पहल के बारे में उनसे उनकी चर्चा हुई थी। इस योजना को उन्होंने सराहा और अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उनके समर्थन से इस योजना पर संशय समाप्त हुआ और गुजरात की कृषि सफलता के लिए एक मंच तैयार हुआ।

    प्रधानमंत्री ने प्रोफेसर स्वामीनाथन के नवाचार के प्रति लगाव के बारे में बताया कि 1987 में उन्हें विश्व खाद्य पुरस्कार मिला। वह इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को पाने वाले पहले व्यक्ति थे। उन्होंने इसकी पुरस्कार राशि का उपयोग गैर लाभकारी अनुसंधान फाउंडेशन की स्थापना में किया और आज यह विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक कार्य करता है। उन्होंने अनगिनत दिमागों का पोषण किया है और उनमें सीखने और नवाचार के लिए जुनून पैदा किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने बैठक में की लाल किले से की गई घोषणाओं की समीक्षा
    Next Article गगनयान मिशन: इसरो इस महीने के अंत तक मानवरहित उड़ान परीक्षण के लिए तैयार
    azad sipahi

      Related Posts

      सिल्ली में जलसंकट की स्थिति बेहद चिंताजनक: बाबूलाल

      May 24, 2025

      संजय सेठ ने घायल जवान अवध सिंह का हालचाल जाना, स्वास्थ्य की ली जानकारी

      May 24, 2025

      राहुल गांधी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 26 जून को चाईबासा कोर्ट में पेश होने का आदेश

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version