Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»रांची में 20 से 24 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो एंट्री
    रांची

    रांची में 20 से 24 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो एंट्री

    adminBy adminOctober 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची,  । राजधानी रांची में दुर्गापूजा के दौरान यातायात को सुगम बनाने के लिए व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। नए रूट मैप के मुताबिक 20 से 24 अक्टूबर तक शहर में सुबह आठ बजे से दूसरे दिन सुबह चार बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा।

    रांची ट्रैफिक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस दौरान निजी एवं यात्री वाहनों के परिचालन के लिए 10 नए रूट तैयार किए गए हैं। इसके अतिरिक्त पंडाल दर्शन के दौरान वाहनों को लगाने के लिए 12 जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। शहर में 15 स्थान ऐसे हैं, जहां ड्राप गेट बनाए गए हैं।

    निजी एवं यात्री वाहनों के निर्धारित रूट

    -सभी प्रकार के निजी वाहन, ऑटो , ई-रिक्शा का परिचालन कचहरी चौक से शहीद चौक, फिरायालाल चौक, सुजाता चौक की ओर वर्जित रहेगा। सुजाता चौक की तरफ से मेन रोड में आने वाले सभी निजी वाहन सैनिक मार्केट तक ही जा सकेंगे।

    -पिस्का मोड़ से न्यू मार्केट ( रातू रोड) की ओर आने वाली सभी छोटी गाड़ियों का परिचालन शाम चार बजे अपराह्न से प्रात चार बजे तक मिनाक्षी सिनेमा मोड़ से पहाड़ी मंदिर होते हुए किशोरगंज चौक तथा वहां से हरमू चौक की ओर होगी। हरमू की तरफ से किशोरगंज होकर रातू रोड की तरफ आने वाले चार पहिया वाहनों का परिचालन किशोरगंज चौक तक ही होगा। इस ओर से आने वाले ऐसे सभी दो पहिया वाहन किशोरगंज से आगे पहाड़ी मंदिर मोड़ से मिनाक्षी सिनेमा मोड़ एवं रातू रोड होकर पिस्का मोड़ की ओर जाऐंगे। हरमू बाईपास रोड के तरफ से पिस्का मोड़ की तरफ जाने वाले छोटे चार पहिया वाहन बीजेपी कार्यालय के पास से पीपर टोली होकर कटहल मोड़, हेहल अंचल होते हुए पिस्का मोड़ की तरफ जाएंगे।

    -कांके रोड से कचहरी चौक की तरफ आने वाली छोटी गाड़ियां जाकिर हुसैन पार्क, रेडियम रोड होकर कचहरी चौक तक लालपुर चौक से कचहरी चौक आने वाली छोटी गाड़ियां जेपीएससी कार्यालय तक बरियातु रोड से अल्बर्ट एक्का चौक की ओर जाने वाली छोटी गाड़ियां लाईन टैंक रोड स्थित रामगढ़ ट्रेकर पड़ाव तक एवं डंगराटोली चौक से सर्जना चौक की ओर आने वाली छोटी गाड़ियों मिशन चौक तक ही आ सकेंगी।

    -लालपुर से कोकर जाने वाले मार्ग वन-वे रहेगा सिर्फ लालपुर से कोकर की ओर जाने वाले वाहन सदर थाना वाले मार्ग से होते हुए जाऐंगे। कोकर से लालपुर की ओर आने वाली गाड़ियां कांटाटोली होकर अपने गंतव्य तक जाऐगी।

    -हरमू रोड से छोटी गाड़ियां अरगोड़ा चौक, कडरु, सुजाता चौक, सकती है। मुण्डा चौक होते हुए कांटाटोली जा सकती है।

    -कांके रोड से आने वाली गाड़ियां राम मंदिर, रणधीर वर्मा चौक, करमटोली से बुटी मोड़ होते हुए जमशेदपुर या कांटाटोली के तरफ जा सकती है।

    -मेन रोड में आठ बजे से अगले दिन चार बजे तक छोटे वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

    -आठ बजे से अगले दिन चार बजे सुबह तक न्यू मार्केट चौक से किशोरगंज चौक तक छोटी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है।

    – शहरी क्षेत्र में आवश्यक सामग्री लाने वाली गाड़ियां सुबह चार बजे से आठ बजे के बीच ही आ सकेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब : लारेंस बिश्रोई व गोल्डी बराड़ गैंग का गुर्गा गिरफ़्तार, चार पिस्तौल बरामद
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी 21 अक्टूबर को आएंगे ग्वालियर, सिंधिया स्कूल के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      झारखंड में गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार

      June 9, 2025

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version