तेलंगाना में जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना से जुड़े विधेयक को मंजूरी

Central Tribal
University in the State of Telangana

04HNAT28 (कैबिनेट) तेलंगाना में जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना से जुड़े विधेयक को मंजूरी

नई दिल्ली, 04 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तेलंगाना में सम्मक्का सरक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम- 2009 में संशोधन को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को संशोधन से जुड़े विधेयक- केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक- 2023 को संसद में पेश करने की मंजूरी दी।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में आयोजित पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम- 2014 की 13वीं अनुसूची के तहत ऐसा किया जा रहा है। इसके तहत दोनों राज्यों आंध्र और तेलंगाना में एक-एक जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना की जानी थी। आंध्र में 2019 में विश्वविद्यालय की स्थापना हो चुकी है, जबकि तेलंगाना में जमीन आवंटन में देरी से अभी तक विश्वविद्यालय की स्थापना नहीं हो पाई थी। तेलंगाना के मुलुगु जिले में 889.07 करोड़ रुपये से विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में तेलंगाना की एक जनसभा में केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की थी। उन्होंने तेलंगाना की केसीआर सरकार पर विश्वविद्यालय को स्थापित किए जाने से रोकने के लिए जमीन आवंटन में देरी करने का आरोप भी लगाया था।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version