रांची । पंचायत स्वयं सेवक संघ के सदस्य शनिवार को हरमू स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा का केंद्रीय कैंप कार्यालय घेरने निकले, लेकिन पुलिस ने उन्हें हरमू चौक पर ही रोक लिया. इससे पहले सरकार से अपनी मांग मनवाने के लिए हजारों सदस्य हरमू मैदान में जमा हुए. संघ के नेताओं ने कहा कि वे लोग दो बार मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर चुके है. इसके बावजूद सरकार हमारी बात नहीं सुन रही है. प्रदेश अध्यक्ष चंद्र दीप कुमार ने कहा कि हेमंत सरकार हमारी बात सुने. बातचीत के लिए बुलाये. हमलोगों की बात को अनदेखा किया जा रहा है. आने वाले समय में विधानसभा और लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा. सरकार अपने वादे से मुकर रही है. 100 दिनों से हमलोगों को ठगने का काम कर रही है. जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन करते रहेंगे. अब सांसद- विधायक के आवास के सामने नंग-धड़ंग प्रदर्शन किया जाएगा. मौके पर सूर्य मोहन, रामसागर, सुनिता, रेखा, उमेश चंद्र तिरिया, दिलीप कुमार शामिल थे.
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



