Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiOctober 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। बॉन्ड यील्ड में नरमी आने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व का रुख नर्म होने के कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। एशियाई बाजार में भी आज तेजी का रुख बना हुआ है।

    बॉन्ड यील्ड में आई नरमी से अमेरिकी बाजार को काफी सहारा मिला है। इसके साथ ही नवंबर के महीने में ब्याज दरों में बढ़ोतरी न होने की उम्मीद से भी वॉल स्ट्रीट के सूचकांक में तेजी आई है। एसएंडपी 500 इंडेक्स पिछले सत्र के दौरान 0.52 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,358.24 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डैक ने 0.58 प्रतिशत की तेजी दिखाते हुए 13,562.84 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 33,760.46 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजार के सूचकांक भी पिछले सत्र के दौरान लगभग 2 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एफटीएसई इंडेक्स 136 अंक यानी 1.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,628.21 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 141.03 अंक यानी 1.97 प्रतिशत कि छलांग लगा कर 7,162.43 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 295.41 अंक यानी 1.92 प्रतिशत की मजबूती के साथ 15,423.52 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में भी आज मजबूती नजर आ रही है। एशिया के 9 बाजारों में से 8 के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 1 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में नजर आ रहा है। अभी तक के कारोबार में एशिया के बाजारों में से अकेला स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,190.40 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,856 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 275.37 अंक यानी 0.87 प्रतिशत की तेजी के साथ 32,021.90 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। हैंग सेंग इंडेक्स भी अभी तक के कारोबार में 254.82 अंक यानी 1.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,919.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 2.46 प्रतिशत मजबूत होकर 2,461.60 के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं ताइवान वेटेड इंडेक्स 142.14 अंक यानी 0.86 प्रतिशत की छलांग लगा कर 16,662.71 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.01 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,448.95 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,953.87 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,081.22 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत के 2050 तक 30 ट्रिलियन यूएस डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद: चक्रवर्ती
    Next Article जिलाधिकारी ने इंदिरा मैराथन की तैयारी बैठक में आवश्यक व्यवस्थायें दुरूस्त कराने के दिए निर्देश
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, 1,800 रुपये तक सस्ता हुआ सोना

      May 12, 2025

      शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों को 10.59 लाख करोड़ का फायदा, 176 शेयरों पर लगा अपर सर्किट

      May 12, 2025

      शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने लगाई जबरदस्त छलांग

      May 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Auto Draft
      • प्रधानमंत्री मोदी का पाक को संदेश, ‘पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता’
      • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित
      • धनबाद में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: बाबूलाल का सरकार से सवाल- डीआइजी बड़ा या डीएसपी?
      • पाकिस्तान ने कुछ किया, तो भारत करेगा तीखा पलटवार… पीएम मोदी की जेडी वेंस को दो टूक चेतावनी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version