Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»प्रधानमंत्री ने झारखंड के युवाओं को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सौंपे नियुक्ति पत्र
    Breaking News

    प्रधानमंत्री ने झारखंड के युवाओं को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सौंपे नियुक्ति पत्र

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची/धनबाद (झारखंड)। प्रतिवर्ष 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के अभियान के तहत केंद्र सरकार ने शनिवार को रांची सहित देशभर के 37 स्थानों पर रोजगार मेले का आयोजन किया। रांची के सीसीएल दरभंगा हाउस में आयोजित रोजगार मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की मौजूदगी में 123 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया। इसमें सर्वाधिक रेलवे के 85, डाक विभाग के 24, डिफेंस सेवा में 06 और बैंकिंग सेवा में 06 युवा शामिल हैं।

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह रोजगार मेला सिर्फ नियुक्ति के लिए नहीं है, बल्कि मिशन कर्मयोगी है, जो राष्ट्र को मजबूत बनाने का काम करेगा। मेले में सांसद संजय सेठ, सांसद सुदर्शन भगत, विधायक सीपी सिंह, विधायक समरी लाल के अलावा रेलवे के डीआरएम सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

    बैंक पीओ में चयनित अर्चिता मिश्रा ने खुशी जताते हुए कहा कि आज के दिन का इंतजार वो लंबे समय से कर रही थी। उनका चयन केनरा बैंक में हुआ है। उन्होंने पीएम मोदी के इस पहल की सराहना की है। डिफेंस सेवा में चयनित होने वाले कुंदन कुमार दुबे काफी उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी केंद्र सरकार के द्वारा इस तरह के रोजगार मेले का आयोजन होता रहे, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलता रहेगा।

    उधर, धनबाद रेलवे ऑडिटोरियम में शनिवार को रोजगार मेला समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से धनबाद में 173 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपभोक्ता, खाद्य, सार्वजनिक वितरण, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि देशभर के 37 शहरों में 51 हजार से अधिक नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गये।

    इसी कड़ी में पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार के हाजीपुर, पटना, धनबाद एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर में रोजगार मेला समारोह का आयोजन किया गया, जहां रेलवे के साथ-साथ अन्य मंत्रालयों के लिए नवनियुक्त कुल 533 कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इसमें धनबाद में 173, हाजीपुर में 81, पटना में 133 एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर में 147 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत सरकार सिर्फ कमाने में लगी है : बाबूलाल मरांडी
    Next Article झारखंड में फरेबियों की सरकार, इसको जाना चाहिए: जेपी नड्डा
    azad sipahi

      Related Posts

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025

      प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version