रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही हैं। जहां वे कांकेर गोविंदपुरा मैदान में आयोजित पंचायती राज एवं नगरीय निकाय सम्मेलन में शामिल होंगी। प्रियंका जनसभा को भी संबोधित करेंगी। इस दौरान कांकेर जिले में 866 करोड़ रुपये के 518 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल साथ में कांकेर और पाटन में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

प्रियंका गांधी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस ने कांकेर शहर और सभा स्थल को छावनी में तब्दील कर दिया है। जिला पुलिस के अलावा बी एस एफ और सी आर पी एफ की टुकड़ी भी मौके पर तैनात की गई हैं । मुख्यमंत्री आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 11.20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से पूर्वान्ह 12 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.40 बजे जनरल गर्ल्स हॉस्टल मैदान हेलीपेड अलबेलापारा कांकेर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री कांकेर के गोविंदपुर खेल मैदान में दोपहर 12.45 बजे से आयोजित नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में शामिल होंगे और कार्यक्रम पश्चात दोपहर 2.35 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 3.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 3.30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 3.45 बजे पाटन रेस्ट हाउस के बाउण्ड्रीवाल के पीछे अखरा भाठा हेलीपेड पाटन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पाटन में दोपहर 3.50 बजे स्वामी आत्मानंद चौक में स्वामी आत्मानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नवनिर्मित स्वामी आत्मानंद ऑडिटोरियम का लोकार्पण करेंगे। बघेल अखरा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन और चिटफंड निवेशकों को राशि का अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात शाम 4.55 बजे पाटन से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर शाम 5.10 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version