Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, January 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»चुनावी सभा में प्रियंका गांधी का आरोप- मोदी सरकार की सभी बातें खोखली
    Breaking News

    चुनावी सभा में प्रियंका गांधी का आरोप- मोदी सरकार की सभी बातें खोखली

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – गहलोत का वादा- कांग्रेस सत्ता में आई तो महिलाओं को हर साल मिलेंगे 10 हजार रुपये

    झुंझुनू। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार के पास कोई विजन नहीं है। केंद्र सरकार ने सब कुछ अपने उद्योगपति मित्रों को दे दिया। केंद्र सरकार किसानों के लिए काला कानून लाई और उसे वापस लिया। किसान सर्दी में धरने पर बैठे रहे, लेकिन उनसे बात नहीं की। उन्होंने कहा कि धर्म की राजनीति करने वाले समझ गए हैं कि काम करने की जरूरत नहीं है। धर्म-जाति का नाम लो और वोट बटोर लो। इस सिलसिले को हटाना होगा।

    प्रियंका गांधी राजस्थान के झुंझुनू जिले के अरड़ावता गांव में पूर्व केन्द्रीय मंत्री शीशराम ओला की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के दौरान आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रही थी। देवनारायण मंदिर का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मंदिर में 21 रुपये का लिफाफा डाला। ऐसी ही इनकी योजनाएं हैं। मैं तो समझ गई हूं कि मोदी का लिफाफा खाली है। इनके वादे-घोषणाएं भी लिफाफे की तरह खोखले हैं।

    प्रियंका ने महिला आरक्षण, इंदिरा रसोई, गैस सिलेंडर योजना, ओपीएस, फ्री बिजली, पेंशन का जिक्र किया। साथ ही केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री के घूमने के लिये 16 हजार करोड़ के दो प्लेन खरीदे। 20 हजार करोड़ रुपये की संसद की नई इमारत बनाई, लेकिन किसान के लिए पैसा नहीं हैं। सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए पैसा नहीं है। प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार नये रोजगार पैदा नहीं कर रही हैं। पब्लिक सेक्टर कंपनी से रोजगार बनते थे, लेकिन उन्हें इस सरकार ने अपने बड़े उद्योगपति दोस्तों को बेच दिया। यदि सभी उद्योगपतियों को देते तो दिक्कत नहीं होती इससे रोजगार बढ़ते।

    कार्यक्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2 गारंटी दी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अगर कांग्रेस की सरकार आई तो प्रदेश के एक करोड़ पांच लाख परिवारों को 500 रुपये में गैस का सिलेंडर मिलेगा, साथ ही दो या तीन किश्तों में महिला मुखियाओं को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये सरकार देगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में हिंदुत्व का मुद्दा चलने वाला नहीं है। लंपी में गायें मरी हमने इलाज कराया, गायों के लिए बीमा कराया, जो कुछ किया वह आपके सामने है। सोशल सिक्योरिटी के क्षेत्र में राजस्थान सरकार की पहचान बनी। महिलाओं को कांग्रेस ने मजबूत किया।

    इस मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश अध्य़क्ष गोविंद सिंह डोटासरा, परिवहन मंत्री बिजेन्द्र ओला ने भी सम्बोधित किया। मंच पर प्रियंका गांधी का पूर्व जिला प्रमुख राजबाला ओला ने लाल चुनरी ओढाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन भी शामिल हुये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा प्रतिनिधिमंडल ने प्रियंका वाड्रा के खिलाफ मुख्य चुनाव आयुक्त से की कार्रवाई की मांग
    Next Article तेलंगाना: गृहमंत्री अमित शाह 27 अक्टूबर को रैली में लेंगे हिस्सा, योगी व विश्व सरमा की भी रैली
    azad sipahi

      Related Posts

      लापता अंश–अंशिका के परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

      January 12, 2026

      विकसित भारत बनाने की दिशा में एक मजबूत नींव है जी राम जी योजना : ईं शैलेन्द्र

      January 11, 2026

      जदयू विधायक ने चलाया सदस्यता अभियान, बूथ स्तर तक सदस्य बनाने का लक्ष्य

      January 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 2
      • झारखंड नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ: फरवरी में होगा मतदान, राज्यपाल ने शेड्यूल को दी हरी झंडी
      • रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम
      • लापता अंश–अंशिका के परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
      • स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version