Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, January 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने प्रियंका वाड्रा के खिलाफ मुख्य चुनाव आयुक्त से की कार्रवाई की मांग
    राजनीति

    भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने प्रियंका वाड्रा के खिलाफ मुख्य चुनाव आयुक्त से की कार्रवाई की मांग

    adminBy adminOctober 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ मुख्य चुनाव आयुक्त से कार्रवाई करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, हरदीप सिंह पुरी, राज्य सभा सांसद डॉ. राधा मोहन अग्रवाल, सांसद अनिल बलूनी और भाजपा नेता ओम पाठक ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

    भाजपा ने अपनी शिकायत में कहा है कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने 20 अक्टूबर को दौसा में एक जनसभा में कहा था कि उन्होंने टीवी पर देखा कि जब प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एक मंदिर में दिए गए दान का एक लिफाफा खोला गया तो उसमें केवल 21 रुपये थे।

    भाजपा के अनुसार प्रियंका ने कहा कि उन्होंने खबर देखी है लेकिन उन्हें नहीं पता कि यह दावा सही है या नहीं। इसके बाद उन्होंने भाजपा पर राजनीतिक हमला करते हुए कहा कि भाजपा जनता को ‘लिफाफे’ दिखाती है लेकिन चुनाव के बाद उनमें कुछ नहीं मिलता। भाजपा ने अपनी शिकायत में उनकी टिप्पणी का एक वीडियो भी शामिल किया है।

    मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि आज हमने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के 20 अक्टूबर के एक बयान के संबंध में चुनाव आयोग के सदस्यों से मुलाकात की, जिसमें आदर्श आचार संहिता और आरपी अधिनियम का उल्लंघन किया गया है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयोग से प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

    केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने जानबूझकर उस खबर को उठाया है, जिसे पहले ही सार्वजनिक डोमेन में फर्जी घोषित कर दिया गया था, उसे दोहराया और एक समस्या पैदा करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि वे ऐसी चीज को उछालने की कोशिश कर रही हैं, जो अस्तित्व में ही नहीं है, जो कि एक फर्जी खबर है। वह इसे धार्मिक भावना के माध्यम से राजनीतिक विमर्श में ऐसे समय में डाल रही हैं, जब आदर्श आचार संहिता लागू है। चुनाव आयोग को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleNCERT ने पाठ्य पुस्तकों में ‘इंडिया’ को ‘भारत’ करने की सिफारिश पर दिया स्पष्टीकरण
    Next Article चुनावी सभा में प्रियंका गांधी का आरोप- मोदी सरकार की सभी बातें खोखली
    admin

      Related Posts

      लापता अंश–अंशिका के परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

      January 12, 2026

      आदिवासी समाज के संघर्ष और स्वाभिमान के प्रतीक थे दिशोम गुरु: शिल्पी नेहा तिर्की

      January 11, 2026

      झारखंड आंदोलन के पथप्रदर्शक थे जस्टिस एल.पी.एन शाहदेव: बाबूलाल मरांडी

      January 10, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 2
      • झारखंड नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ: फरवरी में होगा मतदान, राज्यपाल ने शेड्यूल को दी हरी झंडी
      • रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम
      • लापता अंश–अंशिका के परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
      • स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version