Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सियालदह राजधानी ट्रेन में रिटायर्ड जवान ने चलायी गोली, गिरफ्तार
    Jharkhand Top News

    सियालदह राजधानी ट्रेन में रिटायर्ड जवान ने चलायी गोली, गिरफ्तार

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 13, 2023Updated:October 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोडरमा। सियालदह राजधानी ट्रेन में गुरुवार रात उस समय दहशत फैल गई, जब अचानक ट्रेन में गोली चलने की आवाज आई। ट्रेन में सवार आरपीएफ के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे।

    टिकट को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद आरोपित ने टीटीई पर ही ओपन फायर कर दिया। गनीमत यह रही कि पूरे घटनाक्रम के दौरान किसी को गोली नहीं लगी। आरोपित की पहचान पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले रिटायर्ड जवान के रूप में हुई है।

    दरअसल आरोपी हरपिंदर सिंह सिख रेजिमेंट का रिटायर्ड जवान है, जो शराब के नशे में था। रिटायर्ड जवान हावड़ा राजधानी की बजाय सियालदह राजधानी में सवार हो गया था। टीटीई से टिकट दिखाने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपित जवान ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से एक राउंड फायरिंग कर दी। यह मामला वीवीआइपी ट्रेनों में सुमार 12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का है। ट्रेन के बी-8 कोच में हुई घटना की सूचना धनबाद रेल मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों को मिलने के बाद आरोपित जवान को कोडरमा रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया।

    जवान धनबाद के किसी कोलियरी में प्राइवेट सिक्योरिटी की जॉब करता है। वहीं जवान के पास से हावड़ा राजधानी का टिकट बरामद हुआ है, लेकिन वह धनबाद से सियालदह राजधानी ट्रेन में सवार होकर सफर कर रहा था। ट्रेन के मतारी स्टेशन के आस पास पहुंचने पर टिकट जांच कर रहे टीटीई से उसका विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर जवान ने अपने पास रखी रिवाल्वर निकाल कर गोली चला दी। ट्रेन को एस्कॉर्ट कर रहे आरपीएफ के जवानों ने तुरंत जवान को गिरफ्तार किया। साथ ही उसके पास रखी रिवाल्वर को जब्त कर लिया। रिटायर्ड जवान को मेडिकल जांच के बाद धनबाद न्यायालय भेज दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत की संस्कृति व विरासत सदा महान रही, पूरे विश्व ने किया अनुसरण : मोहन भागवत
    Next Article झारखंड में त्योहारों को लेकर पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द
    azad sipahi desk

      Related Posts

      आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी

      July 16, 2026

      अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार

      July 16, 2026

      झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version