Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»शारदीय नवरात्र शुरू: घर-घर, मंदिर- मंदिर में हुई घट स्थापना
    राज्य

    शारदीय नवरात्र शुरू: घर-घर, मंदिर- मंदिर में हुई घट स्थापना

    adminBy adminOctober 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर,। शारदीय नवरात्र रविवार से शुभारंभ हो गए हैं। अभिजीत मुहूर्त के साथ श्रेष्ठ मुहूर्त में घर-घर घट स्थापना हुई। घर-घर, मंदिर- मंदिर सुबह से ही रामायण की चौपाइयों के साथ दुर्गा पाठों की गूंज सुनाई दी। शहर के दुर्गा मंदिरों और हनुमान जी व श्री राम मंदिरों में घट स्थापना के साथ दुर्गा सप्तशती और रामचरित मानस के पाठ शुरू हुए। अब पूरे नौ दिन माता की आराधना होगी। पहले दिन मां शैलपुत्री के स्वरूप की पूजा की जा रही है।

    आमेर शिला माता मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना हुई। इसके बाद मंदिर को दर्शनार्थियों के लिए खोला गया। इससे पहले सुबह से ही मंदिर में भक्तों को पहुंचना शुरू हो गया। मंदिर में भक्तों की भीड़ को देखते हुए वाहनों को सुबह से ही महल तक जाने से रोक दिया गया। मंदिर शिला माता के जयकारों के साथ जय माता दी… के जयकारों से गूंज उठा। कुछ भक्त कनक दंडवत करते हुए माता के दर्शनों के लिए पहुंच रहे है।

    मंदिर पुजारी बनवारी लाल शास्त्री ने बताया कि अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11.55 बजे घट स्थापना के साथ ही माता के दर्शन खुले। 16 से 23 अक्टूबर तक माता के दर्शन सुबह 6 से दोपहर 12.30 बजे तक खुलेंगे। वहीं शाम को 4 बजे से 6 बजे तक भक्त माता के दर्शन कर सकेंगे। दोपहर 12.30 बजे से शाम 4 बजे तक मंदिर के पट मंगल रहेंगे। माता के 20 अक्टूबर को छठ का मेला भरेगा। 21 अक्टूबर को सप्तमी पर रात 10 बजे निशा पूजन होगा। 22 अक्टूबर को अष्टमी पर शाम 4.30 बजे पूर्णाहुति होगी। दशमी पर 24 अक्टूबर को नवरात्रा उत्थापना होगा। इधर दुर्गापुरा स्थित दुर्गा माता मंदिर में सुबह घट स्थापना के साथ ही माता के दर्शन खुले। महंत महेन्द्र भट्टाचार्य के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ही अखण्ड ज्योति प्रज्जवलित कर घट स्थापना की गई। भक्त माता के दर्शनों के लिए पहुंचे। मंदिर के महंत भट्टाचार्य ने बताया कि नवरात्र में पहले दिन शैलपुत्री के रूप में माता की पूजा की गई। नौ दिनो तक ब्रह्मचारिणी, चन्द्र घण्टा, कूष्माण्डेति स्कन्दमाता, कात्यायनी, कालरात्री, महागौरी व सिद्धीदात्री नवदुर्गा के रूप में पूजा की जाएगी। नौ दिनों तक सप्तशती के पाठ होंगे। इसके अलावा राजापार्क पंचवटी सर्किल स्थित वैष्णों माता मंदिर सहित ब्रह्मपुरी स्थित काली माता मंदिर, सूरजपोल बाजार स्थित रुद्रघंटेश्वरी माता, आमागढ़ स्थित अंबा माता, झालाना स्थित वैष्णोदेवी मंदिर, काली माता मंदिर, आमेर स्थित मनसा माता मंदिर, माता मावलियान, दिल्ली रोड स्थित राजराजेश्वरी मंदिर में भी घट स्थापना के साथ माता की आराधना शुरू हुई। मंदिरों में दुर्गा सप्तशती और रामायण के पाठ के साथ अखंड ज्योत भी जलाई गई। श्री खोले के हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्रा घट स्थापना के साथ ही अखण्ड वाल्मिकी रामायण पाठ तथा नौ दिवसीय नवाह्न पारायण के पाठ प्रारंभ हुए। शाम 4 बजे पैदल यात्रियों की ओर से लाई गई पताकाओं का मंदिर शिखर पर रोहण किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने अंबाला के शहजादपुर में किया जन संवाद कार्यक्रम
    Next Article सीनियर महिला राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए 34 सदस्यीय कोर संभावित समूह घोषित
    admin

      Related Posts

      मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत को बड़ी जिम्मेदारी, मिलेगी करोड़ों की सैलरी

      June 29, 2025

      हिमाचल में मानसून का कहर, 8 दिनों में 34 लोगों की मौत, 74 जख्मी

      June 29, 2025

      उत्तराखंडः यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के पास फटा बादल, 8 से 9 मजदूर लापता

      June 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भगदड़, तीन मरे, 50 घायल
      • जनगणना: एक अप्रैल से मकान सूचीकरण, जाति भी पूछी जायेगी
      • मन की बात में मोदी: आपातकाल में लोगों को प्रताड़ित किया गया
      • गिरिडीह में खुलेगी यूनिवर्सिटी, स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर, इंजीनियरिंग कॉलेज: सुदिव्य सोनू
      • मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत को बड़ी जिम्मेदारी, मिलेगी करोड़ों की सैलरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version