Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों पर भी दबाव
    Breaking News

    ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों पर भी दबाव

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। कच्चे तेल के भाव में आई तेजी और बॉन्ड यील्ड के ऊंचे स्तर ने ग्लोबल मार्केट पर एक बार फिर दबाव बना दिया है। पिछले सत्र में अमेरिकी बाजार दबाव में कारोबार करने के बाद लाल निशान में बंद हुए। हालांकि यूरोपीय बाजार के सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। एशियाई बाजारों में भी आज दबाव बना हुआ नजर आ रहा है।

    अमेरिका में बॉन्ड यील्ड 10 सालों के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए हैं, जिसका असर पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट पर साफ-साफ नजर आया। इस दबाव के कारण एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक गिरावट के साथ 4,373.20 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डैक ने 0.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 13,533.75 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज 0.04 प्रतिशत गिरकर 33,984.32 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। एफटीएसई इंडेक्स 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,675.21 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,029.70 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.09 प्रतिशत चढ़ कर 15,251.69 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजार में भी आज लगातार दबाव की स्थिति बनी नजर आ रही है। एशिया के 9 बाजारों में से 3 मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि 6 सूचकांकों में गिरावट का रुख बना हुआ है। गिफ्ट निफ्टी 0.04 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,819 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,461.30 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स अभी तक 0.49 प्रतिशत उछल कर 1,440.39 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।

    दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 0.15 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 31,991.49 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.64 प्रतिशत टूट कर 3,151.58 अंक के स्तर तक गिर गया है। ताइवान वेटेड इंडेक्स भी अभी तक के कारोबार में 180.62 अंक यानी 1.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,461.93 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,754.91 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,933.84 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.61 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,064.76 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखराब मौसम का सब्जी की फसल पर पड़ा असर, रबी की बुआई में भी होगी देर
    Next Article जिनपिंग ने बेल्ट ऐंड रोड फोरम की बैठक में कहा-टकराव की कोई बात नहीं
    azad sipahi

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, फीकी पड़ी सोने और चांदी की चमक

      June 9, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, हरे निशान में सेंसेक्स और निफ्टी

      June 9, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में तेजी का रुख

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version