Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»नई सोच के साथ नए नेतृत्व को आगे आना होगा : सुदेश महतो
    Breaking News

    नई सोच के साथ नए नेतृत्व को आगे आना होगा : सुदेश महतो

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -पूर्व आईएएस अधिकारी ब्रज मोहन कुमार आजसू पार्टी में हुए शामिल

    रांची । आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि राज्य में सीटों की संख्या बढ़े और इसके आधार पर विधान परिषद का गठन हो यह हमारा लक्ष्य। यह राज्य के लिए भी आवश्यक है। राज्य के विकास के लिए काम करने के लिए सिर्फ राजनीतिक अनुभव या राजनीति के माध्यम से जीत कर आने वाला व्यक्ति ही काम कर सकता है इस अवधारणा को बदलना होगा और अलग अलग सेक्टर में योगदान देने वाले और अपने अनुभव से झारखंड के लिए बेहतर काम करने वाले लोग राज्य को नेतृत्व दें इस दिशा में काम करने की आवश्यकता है। नई सोच के साथ नए नेतृत्व को आगे आना होगा। सभी हकदार को भागीदार बनाना हमारा लक्ष्य है।

    सुदेश कुमार महतो ने शुक्रवार को रांची स्थित उनके आवासीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कही। इस दौरान भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी ब्रज मोहन कुमार और आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व वार्ड पार्षद सोनू सिंह ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ब्रज मोहन बिहार अभियंत्रण सेवा में रहते हुए जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता के पद पर रहे। भारतीय प्रशासनिक सेवा में सचिव स्तर के अधिकारी रहते हुए एमडी झारखंड आवास बोर्ड, विशेष सचिव उच्च शिक्षा, प्रशासक स्वर्णरेखा परियोजना, कमिश्नर कोल्हान रहे हैं।

    पार्टी में शामिल हुए पूर्व आईएएस अधिकारी ब्रज मोहन कुमार का स्वागत करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि ब्रज मोहन के लंबे प्रशासनिक अनुभव का लाभ राज्य और पार्टी को मिलेगा। इन्होंने अपने कार्य अवधि के दौरान जो समाज के लोगों की सेवा की है उसे अब आगे ले जाने के लिए उन्हें पार्टी प्लेटफॉर्म देगी।

    पूर्व आईएएस अधिकारी ब्रज मोहन कुमार ने पार्टी की सदस्यता लेते हुए कहा कि सुदेश के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों से प्रभावित होकर आजसू में शामिल हो रहा हूं। मुझे शुरू से ही समाज के लिए कुछ बेहतर करने की इच्छा रही है। इसी के तहत रिटायरमेंट के बाद राजनीति से जुड़ कर लोगों के हित के लिए काम करने के लिए आजसू पार्टी से बेहतर कोई राजनीतिक विकल्प नहीं दिखा। आज झारखंड के विकास के लिए आजसू पार्टी और सुदेश महतो ही एक मात्र विकल्प है। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे हर संभव पूरा करने की कोशिश करूंगा

    मिलन समारोह में आंदोलनकारी नेता देव शरण भगत, रविशंकर मोर्य, रांची महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा, बंटी यादव, सुनील यादव, विरेंद्र कुमार इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्रेन से खींचकर युवक को बेरहमी से पीटा,मूकदर्शक बनी पुलिस
    Next Article पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 93 डॉलर प्रति बैरल के करीब
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version