Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»28 अक्टूबर को हरमू मैदान में होगा संकल्प यात्रा का भव्य समापन कार्यक्रम: प्रदीप वर्मा
    रांची

    28 अक्टूबर को हरमू मैदान में होगा संकल्प यात्रा का भव्य समापन कार्यक्रम: प्रदीप वर्मा

    adminBy adminOctober 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -छह विधानसभा क्षेत्रों की होगी संयुक्त जनसभा

    -रांची, हटिया, कांके, मांडर, खिजरी और तमाड़ विधानसभा क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ता होंगे शामिल

    रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की राज्यव्यापी संकल्प यात्रा का समापन कार्यक्रम आगामी 28 अक्टूबर को हरमू मैदान रांची में आयोजित होगा। उक्त जानकारी यात्रा के संयोजक और प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने दी। श्री वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की नाकामियों, विफलताओं, राज्य में व्याप्त सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार, ध्वस्त विधि व्यवस्था, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, खनिजों की लूट, तुष्टिकरण के खिलाफ 17 अगस्त से प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल के नेतृत्व में संकल्प यात्रा प्रारंभ हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हुए राज्य की स्थिति को बताने का संकल्प लिया था, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष की यह संकल्प यात्रा जनता के अपार समर्थन से जन संकल्प यात्रा में बदल गयी। उन्होंने कहा कि अब तक 71 विधानसभा क्षेत्र में यह यात्रा आठ चरणों में संपन्न हो चुकी है। बरसात के मौसम में भी जिस प्रकार से जनता राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को सुनने के लिए उमड़ी, उससे स्पष्ट है कि जनता हेमंत सरकार के कारनामों से ऊब चुकी है। डॉ वर्मा ने कहा कि अभी दशहरा के कारण यात्रा अवकाश है। और आगामी 28 अक्टूबर को रांची के हरमू मैदान में यात्रा का समापन कार्यक्रम होगा। समापन कार्यक्रम में छह विधानसभा क्षेत्र रांची, हटिया, कांके, मांडर, खिजरी और तमाड़ विधानसभा क्षेत्र की संयुक्त सभा होगी, जिसमे हजारों कार्यकर्ता और जनता जुटेगी।

    मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम का भी होगा समापन

    प्रदेश के 263 प्रखंडों और 49 नगर निकायों से कुल 312 कलश पहुंचेगा रांची

    डॉ वर्मा ने कहा कि संकल्प यात्रा के साथ ही पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम भी चलाया जा रहा था, जिसमें अमृत वाटिका के निर्माण के लिए गांव-गांव से मिट्टी, शहीद स्थल, शहीदों के गांव, ऐतिहासिक स्थलों से कलश में भर कर मिट्टी संग्रह की गयी है। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी 263 प्रखंड एवं 49 नगर निकाय क्षेत्र को मिला कर 312 कलश 28 अक्टूबर को सम्मानपूर्वक रांची हरमू मैदान पहुंचेंगा। जिन्हें नयी दिल्ली के लिए रवाना किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह संयुक्त कार्यक्रम राज्य की सवा तीन करोड़ जनता को एक नया संदेश और नयी प्रेरणा से भर देगा। डॉ वर्मा ने कहा कि समापन कार्यक्रम की तैयारी जोर शोर से चल रही है। पूजा के साथ कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारी में भी जुटे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleCM हेमन्त सोरेन ने माध्यमिक विद्यालयों के लिए चयनित 827 स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र
    Next Article सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर-3’ का ट्रेलर रिलीज, 12 नवंबर को होगी रिलीज
    admin

      Related Posts

      धनबाद में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: बाबूलाल का सरकार से सवाल- डीआइजी बड़ा या डीएसपी?

      May 12, 2025

      रांची में दो युवकों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

      May 12, 2025

      भीषण गर्मी में बारिश होने से मिल रही राहत

      May 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित
      • धनबाद में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: बाबूलाल का सरकार से सवाल- डीआइजी बड़ा या डीएसपी?
      • पाकिस्तान ने कुछ किया, तो भारत करेगा तीखा पलटवार… पीएम मोदी की जेडी वेंस को दो टूक चेतावनी
      • एयरस्ट्राइक पर एयरमार्शल बोले- भय बिनु होय ना प्रीत:सेना ने कहा- आतंकियों के खिलाफ लड़ाई को पाकिस्तानी सेना ने अपना बना लिया
      • ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भाजपा ने भारतीय सेना का जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version