Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»देश में कैंसर की समस्या बढ़ रही है और झारखंड भी इससे अछूता नहीं: राज्यपाल
    Jharkhand Top News

    देश में कैंसर की समस्या बढ़ रही है और झारखंड भी इससे अछूता नहीं: राज्यपाल

    adminBy adminOctober 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची, । राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि हमारे देश में कैंसर की समस्या बढ़ रही है और झारखंड भी इससे अछूता नहीं है। ऐसे में इस कैंसर कॉन्क्लेव का आयोजन करना एक सराहनीय प्रयास है, जिसमें टाटा मेमोरियल अस्पताल, मुंबई सहित देशभर से विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। उनके ज्ञान एवं विचारों के आदान-प्रदान से कैंसर के इलाज और मनोबल वृद्धि में सहायता मिलेगी।

    राज्यपाल शनिवार को महावीर मेडिका सुपर स्पेश्यलिटी हॉस्पिटल, रांची की ओर से होटल बीएनआर चाणक्या में आयोजित ”मेडिका कैंसर कॉन्क्लेव” में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह कॉन्क्लेव शोधकर्ताओं और चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों को कैंसर की चुनौतियों पर चर्चा करने एवं अपने अनुभव को साझा करने की दृष्टि से उपयोगी मंच हो सकता है। इससे शीघ्र ही कैंसर का पता लगाने के नवीनतम तरीकों, बेहतर उपचार के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता को भी बढ़ावा मिल सकेगा।

    उन्होंने कहा कि कैंसर से निजात पाने के लिए सबको एक साथ काम करना पड़ेगा। साथ ही अस्पताल को यह भी ध्यान रखना होगा कि कैंसर के मरीजों का अच्छे-से-अच्छा इलाज समुचित व्यय पर हो सके। राज्यपाल ने कहा कि हमारे देश में प्राचीन काल और सदियों से ही सेवा एवं विश्व बंधुत्व की भावना निहित है। साथ ही कहा कि स्वास्थ्य बीमा के संबंध में जागरुकता फैलाना आवश्यक है ताकि वक्त पर लोगों को इलाज में कठिनाई न हो। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अस्पताल में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि लोगों को वहां भी स्वास्थ्य बीमा की जानकारी प्राप्त हो सके।

    इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, राज्य के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, डॉ राणा उदयन लहरी, डॉ मदन कुमार गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुमला से भाकपा माओवादी का हार्डकोर नक्सली नेहरू मुंडा गिरफ्तार
    Next Article विश्व कप: केन विलियमसन के बाएं अंगूठे में फ्रैक्चर; टॉम ब्लंडेल को कवर के रूप में बुलाया गया
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version