Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»जमशेदपुर में जन्मदिन मनाने बड़ा बांकी डैम गए दो किशोरों की डूबने से मौत
    झारखंड

    जमशेदपुर में जन्मदिन मनाने बड़ा बांकी डैम गए दो किशोरों की डूबने से मौत

    adminBy adminOctober 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदपुर,  । एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा बांकी डैम में नहाने के दौरान बिरसानगर जोन नंबर 6 निवासी रेयान क्रूज टोप्पो (14) और उसके साथी बिरसानगर जोन नंबर-एक निवासी साइमन जॉन (16) की डूबने से मौत हो गई। इसकी सूचना पाते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद स्थानीय मछुआरों की मदद से दोनों शवों को रविवार देर रात बाहर निकाला गया।

    बताया जाता है कि रविवार को रेयान का जन्मदिन था। वह अपने साथी रॉबी और निशांत के साथ जन्मदिन मनाने गया था। सभी अपने घर पर फुटबॉल खेलने की बात कहकर निकले थे। घटना के बाद निशांत ने अपने घर वालों को फोन पर इसकी सूचना दी। निशांत ने बताया कि रेयान और रॉबी डैम में उतरे थे। बाहर निकलने के दौरान रेयान का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जाने लगा। उसने रॉबी का पैर पकड़ लिया और दोनों गहरे पानी में समा गए। रेयान एलएफएस में आठवीं कक्षा का छात्र था जबकि रॉबी लोयला स्कूल में 10वीं का छात्र था।

    इधर, सोमवार को रेयान और रॉबी के शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया, जहां रेयान के परिजन शव लेकर जाने के लिए आपस में भिड़ गए। इस बीच एमजीएम पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। दरअसल, फरवरी में रेयान की मां किरण कुजुर पर पति जुलियस प्रवीण टोप्पो की हत्या का आरोप लगा था। तब से रेयान की परवरिश उसके चाचा कर रहे थे जबकि मां अलग अपने मायके में रह रही थी। मौत की सूचना पाकर मायके पक्ष के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और रेयान के शव को अपने साथ ले जाने का दबाव बनाने लगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपश्चिमी सिंहभूम में बस ने दो बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत, तीन घायल
    Next Article जमशेदपुर में जन्मदिन मनाने बड़ा बांकी डैम गए दो किशोरों की डूबने से मौत
    admin

      Related Posts

      महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई

      May 19, 2025

      बस दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल

      May 19, 2025

      झोलाछाप चिकित्सक के गलत इलाज करने से एक व्यक्ति की मौत

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित तीन लोगों के विरूद्ध मानहानि का नोटिस
      • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी का भी बढ़ा भाव
      • शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव
      • महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version