Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»धनतेरस पर ब्रिटेन से वापस आया 102 टन सोना, भारत के पास 855 टन सोने का भंडार 
    बिजनेस

    धनतेरस पर ब्रिटेन से वापस आया 102 टन सोना, भारत के पास 855 टन सोने का भंडार 

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई/नई दिल्ली। धनतेरस पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने ब्रिटेन से 102 टन सोना भारत वापस शिफ्ट कर लिया है। सितंबर के अंत में आरबीआई के पास कुल 855 टन सोने का भंडार था, जिसमें से 510.5 टन सोना देश में रखा गया है। रिजर्व बैंक की विदेशी मुद्रा भंडार के प्रबंधन पर जारी हालिया रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है।

    बैंक नियामक ने एक बयान में कहा है कि आरबीआई ने चालू वित्‍त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही मार्च-सितंबर 2024 के बीच बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स (बीआईएस) में सुरक्षित रखे गए 102 टन सोने को भारत वापस लाया है। आरबीआई के पास अब उसके कुल 854.73 टन सोने के भंडार का 60 फीसदी हिस्‍सा (510.5 टन सोना) घरेलू स्तर पर है।

    आरबीआई ने सितंबर 2022 के बाद से 214 टन सोना देश में लाया है। इससे पहले बैंक नियामक ने 31 मई को 100 टन सोना वापस भारत लाया था। एक रिपोर्ट में कहा गया था कि यूके से 100 टन सोना भारत लाया गया है। दरअसल 1990 के दशक की शुरुआत में भारत की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई थी, जिसकी वजह से उसे सोना गिरवी रखना पड़ा था। यह पहली बार था, जब इतनी मात्रा में सोना भारत में वापस आया था। पिछली बार की तरह आरबीआई और सरकार ने सोने को देश में लाने के लिए स्पेशल एयरक्राफ्ट और सिक्योरिटी अरेंजमेंट के साथ एक सीक्रेट मिशन चलाया।

    उल्लेखनीय है कि आरबीआई केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी सोना रखता है। दुनिया के सभी देशों के केंद्रीय बैंक सोना को अलग-अलग जगहों पर सुरक्षित रखना चाहते हैं ताकि जोखिम कम हो सके। अगर देश में आपदा या राजनीतिक अस्थिरता से आर्थिक स्थिति खराब होती है तो इससे उबरने में विदेशों में रखा सोना ही काम आता है। प्राकृतिक आपदाओं से भी सोने के भंडार को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में अलग-अलग जगह सोना रखने से यह जोखिम कम होता है।

    कई केंद्रीय बैंकों के लिए सोने का भंडारगृह है ब्रिटेन
    ब्रिटेन का बैंक ऑफ इंग्लैंड परंपरागत रूप से दुनिया के कई केंद्रीय बैंकों के लिए सोने का भंडारगृह रहा है। भारत की आजादी से पहले से ही कुछ मात्रा में सोना लंदन में जमा है, क्योंकि आजादी से पहले ब्रिटेन बैंक ऑफ इंग्लैंड में भारत का सोना रखता था। इसलिए आजादी के बाद भी, भारत ने कुछ सोना लंदन में ही रखा हुआ है। आरबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक अब 324 टन सोना बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स की सेफ कस्टडी में रखा गया है। दरअसल बैंक ऑफ इंग्लैंड में कई देश भी अपना सोना रखते हैं। ये न्यूयॉर्क फेडरल रिजर्व के बाद दूसरा सबसे बड़ा गोल्ड कस्टोडियन है। ब्रिटेन का बुलियन वेयरहाउस 1697 में बनाया गया था। इसमें लगभग 4 लाख गोल्ड बार हैं। सितंबर में इन तिजोरियों में करीब 5,350 टन सोना था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडीएम एसपी ने अधिकारियों के साथ छठ घाटों का लिया जायजा,समुचित उपायों के दिए निर्देश
    Next Article बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया पर राजद्रोह का मुकदमा खत्म
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी का भी बढ़ा भाव

      May 19, 2025

      शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी

      May 19, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित तीन लोगों के विरूद्ध मानहानि का नोटिस
      • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी का भी बढ़ा भाव
      • शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव
      • महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version