Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, April 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया पर राजद्रोह का मुकदमा खत्म
    दुनिया

    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया पर राजद्रोह का मुकदमा खत्म

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष खालिदा जिया को आज बड़ी कानूनी राहत मिल गई। ढाका हाई कोर्ट ने खालिदा जिया के खिलाफ दायर 11 आपराधिक मामलों को खत्म करने का फैसला सुनाया। शेख हसीना सरकार के कार्यकाल के दौरान खालिदा के खिलाफ 2015 में अलग-अलग समय पर ढाका के विभिन्न थानों में आगजनी, हिंसा और राजद्रोह के मामले दर्ज किए गए थे।

    बांग्लादेश के अखबार द डेली स्टार के अनुसार, ढाका हाई कोर्ट के जस्टिस एकेएम असदुज्जमान और जस्टिस सैयद इनायत हुसैन की पीठ ने यह फैसला सुनाया। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया ने कुछ समय पहले याचिका दाखिल कर इन मामलों की कार्यवाही को रद्द करने की मांग की थी।

    खालिदा जिया के वकील जैनुल आबेदीन, महबूब उद्दीन खोकोन, कैसर कमाल और नासिर उद्दीन अहमद अशीम ने संवाददाताओं को बताया कि आगजनी और हिंसा के 10 मामलों की सुनवाई की कार्यवाही इस आधार पर रद्द कर दी गई कि उनकी मुवक्किल घटनास्थलों पर मौजूद नहीं थी। इसके अलावा खालिदा जिया के खिलाफ राजद्रोह का मामला भी रद्द कर दिया गया। यह मामला राज्य की अनुमति के बिना एक वकील ने दायर की थी।

    शेख हसीना सरकार के पतन के बाद खालिदा जिया की कानूनी उलझनें और चुनौतियां काफी हद तक कम हुई हैं। पांच अगस्त को तख्तापलट के अगले दिन राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने विपक्षी दल की प्रमुख नेता खालिदा जिया की रिहाई का आदेश दिया। वह कई मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद से नजरबंद थीं। शेख हसीना की कट्टर प्रतिद्वंद्वी खालिदा जिया को भ्रष्टाचार के एक मामले में 17 साल जेल की सजा सुनाए जाने के बाद 2018 में जेल में डाल दिया गया था।

    पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में 15 अगस्त, 1945 को जन्मीं खालिदा जिया का राजनीतिक करियर उनके पति जियाउर रहमान की 15 अगस्त, 1975 को हत्या के बाद शुरू हुआ। रहमान 1977 से 1981 तक बांग्लादेश के राष्ट्रपति रहे। उन्होंने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की 1978 में स्थापना की। 1991 में वह बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। पाकिस्तान की बेनजीर भुट्टो के बाद वह मुस्लिम दुनिया की दूसरी महिला प्रधानमंत्री बनीं।

    साल 2001 से 2006 तक वह दूसरे कार्यकाल के दौरान भी प्रधानमंत्री रहीं। वर्ष 2006 में सरकार का कार्यकाल समाप्त होने के बाद जनवरी 2007 के चुनाव को हिंसा और अंदरूनी कलह के कारण स्थगित कर दिया गया। इस कारण कार्यवाहक सरकार पर सेना ने नियंत्रण कर लिया। अपने अंतरिम शासन के दौरान कार्यवाहक सरकार ने जिया और उनके दो बेटों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधनतेरस पर ब्रिटेन से वापस आया 102 टन सोना, भारत के पास 855 टन सोने का भंडार 
    Next Article इतिहास के पन्नों में 31 अक्टूबरः राष्ट्रीय एकता दिवस की शुरुआत
    shivam kumar

      Related Posts

      बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत

      April 17, 2026

      ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद

      April 17, 2026

      इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम

      April 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी
      • बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत
      • ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद
      • इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम
      • नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा: झारखंड से जुड़े तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में हजारीबाग-जमशेदपुर के युवक!
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version