Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड में एक वर्ष में पुलिस, अर्धसैनिक बल और सेना के 11 जवानों ने की खुदकुशी
    Top Story

    झारखंड में एक वर्ष में पुलिस, अर्धसैनिक बल और सेना के 11 जवानों ने की खुदकुशी

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 3, 2024Updated:October 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में बीते एक वर्ष में पुलिस, अर्धसैनिक बल और सेना के 11 जवानों ने खुदकुशी की है। इनकी खुदकुशी की मुख्य वजह या तो वर्क प्रेशर हैं, नहीं तो उनकी निजी जिंदगी में चल रही परेशानियां बताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि ड्यूटी पर तनाव, ओवरटाइम और छुट्टी ना मिलना पुलिसकर्मियों की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। इसका असर उनकी लाइफस्टाइल पर भी पड़ने लगा है। काम के दबाव के कारण उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। इन परेशानियों से तंग आकर पुलिसकर्मी खुदकुशी जैसे कदम उठा रहे हैं।

    इन जवानों ने की खुदकुशी

    -03 अक्टूबर को एनडीआरफ के कांस्टेबल ने रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में एक पेड़ से लटक कर खुदकुशी कर ली।

    -03 अक्टूबर को रांची के सैम्बो स्थित सीआरपीएफ कैंप में एक जवान राहुल कुमार ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी।

    -02 अक्टूबर को चाईबासा के कराइकेला में एएसआई ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी ।

    -25 जुलाई को चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के शीला ओपी स्थित सीआरपीएफ कैंप में आशीष कुमार नाम के जवान ने गोली मारकर आत्महत्या की थी।

    -जुलाई के आखिरी हफ्ते में लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के करमडीह पिकेट में पदस्थापित जवान प्रमोद सिंह की मौत उसके ही हथियार से गोली चलने की वजह से हो गयी थी।

    -18 जून को बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 8 में एक सीआईएसएफ जवान संजीत ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली थी।

    -31 मई को हजारीबाग डीआईजी आवास में तैनात जिला पुलिस के जवान विकास कुमार ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी थी।

    -छह फरवरी को चतरा स्थित सीआरपीएफ 190 बटालियन कैंप में कैलाश चंद मेहरा नामक जवान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। वह मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिला के लोहड़ी गांव का रहने वाला था।

    -नवंबर 2023 को सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना में पदस्थापित सत्यजीत कच्छप ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी।

    -24 नवंबर 2023 को रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में उत्तराखंड निवासी आर्मी के जवान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।

    -अक्टूबर 2023 पाकुड़ में पदस्थापित झारखंड पुलिस के हवलदार ललन पासवान ने खुदकुशी कर ली थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहाइकोर्ट का निर्देश- पूजा के दौरान अतिरिक्त महिला सुरक्षा बलों की तैनाती की जाये
    Next Article शारदीय नवरात्रि आज से शुरू, आस्था व उत्साह से श्रद्धालु कर रहे देवी दुर्गा की आराधना
    shivam kumar

      Related Posts

      सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

      July 6, 2025

      जगन्नाथपुर घूरती रथयात्रा में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालू, बारिश में भी दिखी रथ खींचने की ललक

      July 6, 2025

      बिरसा नगर से कार और जेवर चोरी कर भागे चोर

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version